नेचुरली ग्लो के लिए अपनाएं ये Beauty Tips, नहीं पड़ेगी Makeup की जरूरत

किसी भी पार्टी या फंक्शन में जाने से पहले महिलाएं मेकअप करती हैं। इससे उनकी खूबसूरती में चार चांद तो लगते ही हैं। इसके साथ ही ये उनके कॉन्फीडेंस को भी बढ़ाने का काम करता है। लेकिन घंटो मेकअप लगे रहना स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। स्किन के लिए भी डिटॉक्स जरूरी होता है। जिससे स्किन अच्छे से सांस ले सके। ऐसे में आज हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसके बाद आपको मेकअप करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
दिन की शुरूआत हो नींबू पानी से
फेस पर कुदरती ग्लो लाने के लिए आप सबसे पहले सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पिएं। इसे पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और फेस पर काफी निखार आता है।
सोने से पहले चेहरा धोएं
स्किन पर कुदरती ग्लो लाने के लिए रात को सोने से पहले चेहरा जरूर धो लें। आपको बता दें कि रात को स्किन रिरेयर होती है। ऐसे में रात का माइल्ड फेसवॉश यूज करें।
टोनर लगाएं
फेस को धोने के बाद टोनर का यूज जरूर करें। इसके लिए आफ गुलाब की पंखुड़ी को पानी में उबाल कर टोनर बना सकती हैं। ऐसा करने से स्किन का पीएच बैलेंस रहता है। इसके साथ ही फेस के दाग धब्बे भी दूर होते हैं।
सनस्क्रीन जरूर लगाएं
घर से बाहर निकलने के 15 मिनट पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी सूरज की तेज किरणों से बचाता है। इसके साथ स्किन को अंदर से पोषण देता है।
स्क्रब
भागदौड़ भरी जिंदगी में चेहरे पर गंदगी जमा होना बहुत ही कॉमन है। इससे आपकी स्किन ड्राई और डल लगने लगती है। इसके लिए आप हफ्ते में 2 बार स्क्रब जरूर करें। ऐसा करने से बंद रोमछिद्र खुलते हैं। इसके साथ ही स्किन के डेड सेल्स भी साफ होते हैं। जिससे चेहरा निखरा निखरा नजर आता है। इसके लिए आप घर पर चीनी में नींबू का रस मिलाकर भी लगा सकती हैं।
फेसपैक
स्क्रब करने के बाद फेसपैक जरूर लगाएं। इसके लिए आप घर पर ही बेसन, चंदन, हल्दी, नींबू और गुलाब जल का बना फेसपैक लगा सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS