Skin Care Tips: रात को सोने से पहले फेस वॉश जरूर करें, होते हैं ये फायदे

Skin Care Tips: ज्यादातर लड़कियां सुबह उठकर फेस वॉश करते ही सनक्रीम, मेकअप और भी न जानें क्या क्या चीजें चेहरे पर लगाती हैं। वहीं कुछ लड़किया रात को सोने से पहले फेस वॉश नहीं करती हैं। जिस कारण उनकी स्किन को न जानें कितना नुकसान पहुंच सकता है। इसी बीच आज हम आपको रात को सोने से पहले मुंह धोने के फायके के बारे में बताने जा रहे हैं।
रात को सोने से पहले मुंह धोने के फायदे
मेकअप को हटाता है
कई लड़कियां लापरवाही के कारण मुंह नहीं धोती हैं। जिस कारण उन्हे एक्ने की दिक्कत होने लगती है। रात को फेस वॉश करने से न सिर्फ आपको मेकअप हटता है बल्कि फेस से दिनभर की गंदगी भी साफ होती है।
कील मुंहासे दूर होते हैं
दिनभर में अपने चेहरे को कई बार छूती हैं। जिससे यह आपके शरीर के सबसे गंदे भागों में से एक बन जाता है। आपका चेहरा बैक्टीरिया का घर बन जाता है और मुंहासे होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं रात को फेस वॉश करने से कील मुहांसो की दिक्कत दूर होती है।
झुर्रियों से बचाता है
पूरे दिन चेहरा फ्री रैडिकल्स के संपर्क में रहता है। हमारे चेहरे का मेकअप इन रैडिकल्सक को पकड़ कर रखता है। यही फ्री रैडिकल्स कोलेजन के टूटने का कारण बन सकते हैं, जो बाद में हमारे चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियों के रूप में उभरते हैं। रात में चेहरे को धोने से इन फ्री रैडिकल्स से छुटकारा मिलता है।
आंखो में होने वाली जलन से बचाता है
कुछ लड़कियां आंखों में काजल, आईलाइनर या मस्कारा लगाने की शौकीन होती हैं। उन्हें रात में चेहरे के साथ-साथ अपनी आंखों को भी धोना चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया तो आंखों में जलन के साथ इंफेक्शन होने का भी खतरा रहता है। आंखों की पलकों पर छोटे-छोटे पोर्स और तेल ग्रंथियां होती हैं, जिसमें बैक्टीरिया का निर्माण हो सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS