पिंपल्स के निशान से हैं परेशान तो अपनाएं ये शानदार नुस्खें आसानी से त्वचा को बनाएं बेदाग

हर लड़की अपनी स्किन को बेदाग और निखरी बनाने के लिए न जाने कितनी मेहनत करती है। वहीं इतनी कोशिशों के बाद भी ज्यादातर लड़कियां पिंपल्स को लेकर काफी परेशान रहती हैं। वहीं अक्सर देखा जाता है कि पिंपल्स तो ठीक हो जाते हैं लेकिन इसके निशान चेहरे पर रह जाते हैं, जो जल्दी नहीं जाते हैं। जो खूबसूरती बिगाड़ने का काम करती हैं।
पिंपल्स की समस्या ज्यादातर ऑयली स्किन वालों को ज्यादा होती है। क्योंकि ऑयली स्किन वाले ग्लैंड्स ज्यादा ऑयल छोड़ते हैं। जिस कारण धूप, धूल और पॉल्यूशन के कॉन्टेक्ट में आने पर स्किन के पोर्स में गंदगी जल्दी से जम जाती है। ऐसे में ऑयली स्किन वालों को अपने फेस का खास ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत होती है।
इन बातों पर ध्यान दें
- आपको बता दें कि टोनर, क्लींजर और स्क्रब का ज्यादा यूज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आप वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर का यूज करें।
- स्ट्रेस लेने से बचें। स्ट्रेस लेने से हॉर्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। जिससे पिंपल्स होने का डर रहता है।
- हर रोज 30 मिनट एक्सरसाइज या मेडिटेशन जरूर करें । ऐसा करने से आपकी स्किन भी निखरेगी और आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
- बार बार फेस वॉश करते रहें। सोने से पहले मुंह जरूर धोएं।
- दिन में एक बार शहद लगाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS