स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये बेहतरीन घरेलू नुस्खे

स्किन पर किसी भी तरह का निशान खूबसूरती बिगाड़ने का काम करता है। वहीं अक्सर महिलाएं स्ट्रेच मार्क्स के कारण काफी परेशान रहती हैं। इसके पीछे का कारण वेट बढ़ना, बढ़ती उम्र, बॉडी बिल्डिंग आदि होते हैं। यह केवल हाथों पर ही नहीं बल्कि जांघों,पैरों और पेट पर भी होते हैं। इस कारण कई बार फैशन के साथ भी समझौता करना पड़ जाता है। वहीं अगर आप भी स्ट्रेच मार्क्स के कारण परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं। जिसे अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।
अपनाएं ये उपाय
- इसके लिए आप 1 चम्मच कैस्टर ऑयल में आलू का रस मिक्स करें। तैयार मिश्रण को आप स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। फिर 30 मिनट के बाद पानी और साबुन की मदद से साफ कर लें। ऐसा आप कुछ दिन तक करें और आप खुद फर्क महसूस करेंगे।
- स्किन के लिए एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद होता है। एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल से भरपूर एलोवेरा स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलवाने में बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 10 मिनट के लिए स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल लगाएं और तय समय के बाद पानी से धो लें।
नारियल तेल
स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए आप नारियल तेल में कैस्टर ऑयल मिलाएं। इसे आप 10-15 मिनट के लिए स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS