आपके लुक को कंप्लीट करे स्टाइलिश हेयर एसेसरीज

आपके लुक को कंप्लीट करे स्टाइलिश हेयर एसेसरीज
X
एक अच्छा हेयरस्टाइल आपके लुक को पूरी तरह बदल देता है। इसके साथ हेयर एसेसरीज भी इस्तेमाल की जाएं तो आपको कमाल का लुक मिलता है। इन दिनों मार्केट में कई तरह के हेयर एसेसरीज ट्रेंड में हैं। जानिए, ट्रेंडी हेयर एसेसरीज के बारे में।

किसी भी ऑकेजन पर परफेक्ट लुक के लिए हेयरस्टाइल का अच्छा होना बहुत जरूरी है। इसको और भी खूबसूरत, यूनीक बनाने के लिए आप हेयर एसेसरीज की हेल्प ले सकती हैं। इससे आपका सिंपल हेयरस्टाइल भी स्टाइलिश नजर आएगा।

स्टार पिंस

इन दिनों स्टार पिंस को लड़कियां काफी पसंद कर रही हैं। किसी स्पेशल ऑकेजन में शामिल होने के लिए आप भी इसे अपने बालों में लगा सकती हैं। इससे आपको इंप्रेसिव लुक मिलेगा। मार्केट में स्टार पिंस की बड़ी रेंज मौजूद है। आप अपनी पसंद के स्टार पिंस को चूज कर सकती हैं। आप इसे रेग्युलर डेज में भी अपने बालों में लगा सकती हैं। स्टार पिंस इंडियन, वेस्टर्न दोनों ड्रेसेस के साथ टीमअप हो सकती हैं।

फ्लावर हेयर पिन

नॉर्मल हेयर पिन आपके हेयरस्टाइल को सिक्योर करते हैं। लेकिन हेयरस्टाइल को और खूबसूरत बनाने के लिए आप फ्लावर हेयर पिन भी यूज कर सकती हैं। इन दिनों रेड, व्हाइट फ्लावर हेयर पिंस काफी ट्रेंड में हैं। कई फिल्म एक्ट्रेसेस भी इन हेयर पिंस को अपने हेयरस्टाइल में यूज कर रही हैं। आप इन्हें इंडियन, वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट के साथ टीमअप कर सकती हैं।

जूड़ा पिन

किसी स्पेशल ऑकेजन पर आप साड़ी, लहंगा कैरी करती हैं। इस ड्रेस के साथ आप जूड़ा बनाना पसंद करती हैं, जिससे आपको बेहतरीन ट्रेडिशनल लुक मिले। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप जूड़ा पिन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें आप काफी खूबसूरत नजर आएंगी। इन दिनों कई तरह के जूड़ा पिन के डिजाइन ट्रेंड में हैं।

स्टाइलिश साइड पिंस

रेग्युलर कॉलेज, ऑफिस जाने के लिए आप ब्लैक कलर के हेयर पिंस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन किसी स्पेशल ऑकेजन के लिए आप डिफरेंट डिजाइन की स्टाइलिश साइड पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप अपनी ड्रेस से मैच करते हुए साइड पिंस ले सकती हैं।

हेयरबैंड

ओपन हेयर सभी आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। अगर आप भी ओपर हेयर रखना चाहती हैं लेकिन थोड़ा स्टाइलिश दिखने की भी चाहत है तो हेयरबैंड लगा सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे, आपके हेयरबैंड और ड्रेस का कलर कॉम्बिनेशन मैच जरूर करना चाहिए। तभी आपको परफेक्ट लुक मिलेगा।

कलरफुल हेयर रिबन

आप किसी मैरिज फंक्शन या पार्टी में सबसे डिफरेंट नजर आना चाहती हैं तो इसके लिए आप कलरफुल रिबन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले आप पॉनीटेल बनाएं, इसके बाद उस पर स्टाइलिश तरीके से रिबन लगा लें। आप चाहें तो अपने आउटफिट के कलर का भी रिबन ले सकती हैं।

Tags

Next Story