गर्मियों में इन 5 एस्सेसरीज से लड़कियां दिखें स्टाइलिश और रिफ्रेश

गर्मियों में इन 5 एस्सेसरीज से लड़कियां दिखें स्टाइलिश और रिफ्रेश
X
Summer Fashion Tips : गर्मी यानि लड़कियों के लिए फैशन के मुताबिक मनचाहे एक्सपेरिमेंट करने का सीजन। जिसमें लड़कियां अपने कपड़ों और एस्सेरीज में बदलाव करके खुद को स्टाइलिश बनाने के साथ रिफ्रेश और रिलैक्स करने के लिए हर एक तरीका अपनाती हैं। इसी फैहरिस्त में आज हम भी आपको गर्मियों में लड़कियों को गर्मी में ठंडक का एहसास देने वाले कूल लुक को कंप्लीट करने के टिप्स बता रहे हैं।

गर्मियों में लड़कियों को स्टाइलिश और रिफ्रेश बनाने वाले टिप्स :

1.गर्मियों में अक्सर लड़कियां तेज धूप से बचने के लिए छतरी के अलावा स्टोल और स्कार्फ का यूज करती हैं। इसी के साथ ही स्टोल और स्कार्फ का अलग-अलग तरीके से यूज़ करके लड़कियां अपनी ड्रेस को भी आसानी से कूल और स्टाइलिश लुक आसानी से दे पाती हैं।

2.आमतौर पर लड़कियां अपनी ड्रेस और फैशन के मुताबिक बैग्स का कलेक्शन करती हैं। लेकिन गर्मियों में लड़कियां अक्सर ऐसे बैग्स का खरीदना पसंद करती हैं, जो देखने में अट्रेक्टिव होने के साथ ही बहुत सारे सामान को आसानी से कैरी कर सके।

3.गर्मियों में अगर आप अपने स्टाइलिश लुक को इनहैंस करना चाहती हैं, तो ऐसे में धूप के चश्मे यानि गोगल्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपमनपसंद शेप और मनपसंद कलर का यूज कर सकती हैं।

4.गर्मियों में अधिकांश लड़कियां स्लीपर, चप्पल, फ्लैट फुटवियर और जयपुरी, कोल्हापुरी जूतियां पहनना पसंद करती हैँ। जिसके साथ पतली और स्टाइलिश एकलेंट बेहद कूल लगती है।

5.गर्मियों में लड़कियां अपने लुक्स को बेहतर करने के लिए अक्सर कपड़ों में बदलाव करती हैं, जिसके साथ मैचिंग या मिस मैच करके बैंगल्स, ब्रेसलेट और बड़े-छोटे साइज के आकर्षक ईयररिंग्स पहनकर अपने स्टाइल को आसानी से बरकरार रख सकती हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story