रक्षा बंधन के मौके पर ड्रेस के साथ इन फुटवियर के साथ करें टीमअप

रक्षाबंधन के लिए आपने ड्रेस, मेकअप और ज्वेलरी सभी की प्लानिंग कर ली होगी। लेकिन ड्रेसअप में परफेक्ट फुटवियर भी बहुत इंपॉर्टेंट है, तभी आपको कंप्लीट फेस्टिव लुक मिलता है। इसके लिए आप स्टाइलिश, कंफर्टेबल, ट्रेंडी फुटवियर को सेलेक्ट कर सकती हैं। इन दिनों ट्रेंड में भी आपको स्टाइलिश, सीजन के हिसाब से मनचाहे फुटवियर मिल जाएंगे।
क्लॉग
मानसून में क्लॉग स्लीपर पहनना बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप रक्षाबंधन के दिन इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहन रही हैं तो इसके साथ क्लॉग स्लीपर ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप स्टाइलिश दिखेंगी। यह स्लीपर डिफरेंट स्टाइल, कलर्स में मिल जाते हैं। जींस-टॉप जैसी वेस्टर्न ड्रेस के साथ भी इन्हें टीमअप किया जा सकता है।
टी-स्ट्रैप
इन दिनों टी-स्ट्रैप सैंडल्स काफी ट्रेंड में है। यह सैंडल कलरफुल होते हैं। आप चाहें तो मैट ब्लैक, न्यूट्रल शेड्स के टी-स्ट्रेप स्लीपर भी ट्राई कर सकती हैं। आप अपने ड्रेस कलर के अकॉर्डिंग ही स्लीपर चूज करें। रक्षाबंधन के दिन आप इंडियन ड्रेसअप के साथ टी-स्ट्रैप सैंडल टीमअप कर सकती हैं। बैली
वैसे तो बैली को हर ओकेजन, सीजन में पहना जा सकता है लेकिन मानूसन के लिए बैली फुटवियर परफेक्ट होते हैं। इसमें आपको डिफरेंट वैरायटी ईजिली मिल जाएंगी। आप चाहें तो ब्लैक कलर की बैली ट्राई कर सकती हैं। रक्षाबंधन के दिन आप इसे इंडियन, वेस्टर्न दोनों तरह के ड्रेसअप के साथ टीमअप कर सकती हैं। आप चाहें तो अपनी ड्रेस के अकॉर्डिंग भी बैली कलर चूज कर सकती हैं। आप प्लास्टिक सोल वाली बैली भी ट्राई कर सकती हैं।
गमबूट
अगर आप रक्षाबधंन पर वेस्टर्न ड्रेस पहनना चाह रही हैं तो इसके साथ आप गमबूट को टीमअप कर सकती हैं। यह आपको पिंक, यलो, ग्रीन जैसे कई कलर्स में आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहें तो इसमें ट्रांसपेरेंट बूट्स भी ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको डिफरेंट, स्टाइलिश लुक मिलेगा। मानसून सीजन के लिए भी गमबूट्स बहुत यूजफुल होते हैं।
Also Read: Happy Raksha Bandhan 2020: दोस्ती से भरा भाई-बहन का प्यारा नाता
वॉशप्रूफ फुटवियर
मानसून में प्लास्टिक, वॉटरप्रूफ और वॉशप्रूफ फुटवियर भी डिमांड में रहते हैं। आप भी इस सीजन के लिए अपनी पसंद के फुटवियर सेलेक्ट करें और नजर आएं स्टाइलिश।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS