Teej 2019 Blouse Back Design : तीज के लिए आकर्षक ब्लाउज डिजाइन

Teej 2019 Blouse Back Design : 3 अगस्त 2019 (3 August) को 'तीज' (Teej) है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। तीज के दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार (नए कपड़े, मेकअप, मेंहदी) करती हैं। अगर आप भी तीज पर दूसरों से अलग दिखना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं फैशन ट्रेंड में सबसे पॉपुलर ब्लाउज बैक डिजाइन (Blouse Back Design) के बारे में बता रहे हैं।
Blouse Design Back / ब्लाउज डि़जाइन बैक
Corset Style Stringed Blouse / कॉर्सेट स्टाइल स्ट्रिंग ब्लाउज
अगर आपको फैंसी, स्टाइलिश और रिच लुक चाहिए, तो आपकी जरी वाली लाइट वेट साड़ी के साथ कॉर्सेट स्टाइल स्ट्रिंग ब्लाउज (Corset Style Stringed Blouse) एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसे पहनकर आप तीज पार्टी में अपना जलवा बिखेर सकती हैं।
Beads Blouse Designs / बीड्स ब्लाउज डिजाइन
आमतौर पर महिलाएं ब्लाउज को फैंसी बनवाने के लिए उसमें चमकीला गोटा या बॉर्डर बनवाती हैं। लेकिन अगर आपको सिंपल और सोबर लुक चाहिए, तो ऐसे में आप अपनी फेवरेट साड़ी के ब्लाउज के बैक के मिडिल में बीड्स या कौढ़ी लगवाएं ये खूबसूरत होने के साथ आपको दूसरों से अलग रखने में मदद करेगा।
Floral Blouse / फ्लोरल ब्लाउज़
अगर आपको तीज पर कुछ अलग और बोल्ड लुक लेना चाहती हैं। इसके अलावा आपको फ्लोरल डिजाइन पसंद हैं, तो ये ब्लाउज डिजाइन आपको जरूर पसंद आएगा। इस ब्लाउड डिजाइन में आपको किनारों पर बने फूल और मिडिल में एक रांउड कट आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद करेगा। आप चाहें , तो इसमें लाल या किसी और रंग के फूल बनवा सकती हैं। क्योंकि तीज पर काला रंग पहनना अशुभ होता है।
Backless String Blouse Design / बैकलेस स्ट्रिंग ब्लाउज डिजाइन
अगर आप बैकलेस ब्लाउज पहनने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं, तो ऐसे में आप बैकलेस ब्लाउज में स्ट्रिंग यानि डोरी लगवाकर उसे एक नया लुक दे सकती हैं। इससे आप बैकलेस वाली परेशानी भी फील नहीं होगी।
Jacket Style Blouse / जैकेट स्टाइल ब्लाउज
आजकल फैशन में जहां शॉर्ट स्लीव्स या स्लीव्स कट ब्लाउज लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं, वहीं महिलाएं अपने लुक में बदलाव लाने के लिए जैकेट स्टाइल ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। इससे आपको साड़ी में लहंगा वाला फील आएगा।
Jacket Style Blouse / जैकेट स्टाइल ब्लाउज
आजकल फैशन में जहां शॉर्ट स्लीव्स या स्लीव्स कट ब्लाउज लड़कियों के बीच पॉपुलर हैं, वहीं महिलाएं अपने लुक में बदलाव लाने के लिए जैकेट स्टाइल ब्लाउज को कैरी कर सकती हैं। इससे आपको साड़ी में लहंगा वाला फील आएगा।
Back Embroidery Blouse / बैक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज
अगर आप तीज पर कोई हैवी लुक वाली साड़ी पहनने वाली हैं, तो उसकी खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए आप बैक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज में पैच वर्क डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसे आप नेट ब्लाउज पर भी बनवा सकती हैं।
Bordered Leaf Shaped Slit / बॉर्डरेड लीफ शेप्ड स्लिट
अगर आप ब्लाउज डिजाइन में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप ब्लाउज के बैक में लीफ शेप यानि पत्ती के आकार का कट बनवाएं। इसके अलावा उसके बार्डर पर पत्ती का डिजाइन बनवा सकते हैं।
Bridal Blouse Design / ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन
ब्राइडल ब्लाउज डिजाइन को अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा आकर्षक बनाया जाता है। अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं, तो ब्लाउज के बैक डिजाइन में कलरफुल स्टोन और बीड्स का इस्तेमाल करवा सकती हैं। जो बेहद यूनिक लुक देगा।
Asymmetric Blouse / असैमेट्रिक ब्लाउज डिजाइन
आमतौर पर ब्लाउज में वी शेप, राउंड शेप और अन्य तरह के डिजाइन बनाएं जाते हैं। लेकिन अब ब्लाउज में असैमेट्रिक ब्लाउज डिजाइन भी महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। इसमें ब्लाउज के बैक में क्रिस-क्रॉस या राइट टू लेफ्ट डिजाइन बनवाएं।
Back Embroidery Blouse / बैक एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज
अगर आप इस बार तीज का त्यौहार फ्रेंड्स के साथ मनाने वाली हैं और उनसे अलग, खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ऐसे में आप बैकलेस ब्लाउज डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन आपके बोल्ड अंदाज को बयां करता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS