Teej 2019 Mehndi Design : तीज पर महिलाओं के लिए खूबसूरत मेंहदी डिजाइन

Teej 2019 Mehndi Design : तीज पर महिलाओं के लिए खूबसूरत मेंहदी डिजाइन
X
Teej 2019 Mehndi Design : सावन (श्रावण मास) के महीने में आने वाली हरियाली तीज (Hariyali Teej) इस बार 3 अगस्त 2019 (3 August 2019) को मनाई जाएगी। इस दिन पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इसके साथ ही सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज के मेंहदी (Mehndi) लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए लाएं हैं खूबसूरत मेंहदी डिजाइन (Mehndi Design)। जो देखने में आकर्षक लगने के साथ बनाने में भी आसान हैं।

Teej 2019 Mehndi Design (तीज महंदी डिजाइन) इस साल तीज (Teej) या हरियाली तीज का त्योहार (Hariyali Teej Festival) 3 अगस्त 2019 (3 August 2019) को मनाया जाएगा। हरियाली तीज सावन के महीने का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं हाथों में मेंहदी लगाने के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके अलावा झूला झूलते और लोकगीतों को गाते हुए त्यौहार का आनंद लेती हैं। ऐसे में हम आपको तीज के आने से पहले खूबसूरत मेंहदी डिजाइन (Mehndi Design) के बारे में बता रहे हैं।

तीज पर महिलाओं के लिए मेंहदी डिजाइन :





Rajasthani Mehndi Design / राजस्थानी मेहंदी डिजाइन

राजस्थानी मेहंदी डिजाइन बेहद खूबसूरत होती है। इसमें राजा, रानी उनकी प्रेम कहानी तक को मेंहदी के जरिए उकेरा जाता है। ये मेंहदी डिजाइन बनाना मुश्किल जरुर हैं, लेकिन ये डिजाइन बेहद आकर्षक होते हैं।




Indo-Western Mehndi Design / इंडो-वेस्टर्न मेहंदी डिजाइन

इंडो वेस्टर्न मेंहदी डिजाइन अपने नाम के मुताबिक होते हैं। इन डिजाइन्स में भारतीय मेंहदी की तुलना में बीच में स्पेस यानि खाली जगह छोड़ी जाती है। जो एक अलग देखने में बहुत अच्छा लगता है।




Simple Mehndi Design / सिंपल मेहंदी डिजाइन

सिंपल यानि आसानी से बनने वाले मेंहदी डिजाइन। इन डिजाइन्स की खासियत ये है कि इन्हें कम समय भी सरलता से बनाया जा सकता है। इसे आमतौर पर मेंहदी न लगा पाने वाले लोग लगाना पसंद करते हैं।



Indo-Arabic Mehndi Design / इंडो अरेबिक मेहंदी डिजाइन

इस मेंहदी डिजाइन में आपको इंडियन डि़जाइन और अरेबिक डि़जाइन का मिश्रण मिलेगा। इसमें जहां इंडियन फूल,पत्तियां और पक्षी दिखेगें, तो वहीं अरेबिक स्टाइल में उनमें शेडिंग की नजर आएगी। जो मेंहदी की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है।




Indian Mehndi Design / इंडियन मेंहदी डिजाइन

इन मेंहदी डिजाइन में प्रकुति से जुड़ी चीजों यानि फूल, पत्तियां, पंछी, चांद,सूरज आदि से जुड़े डि़जाइन बनाए जाते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story