Teej 2019 : तीज पर महिलाओं के लिए खूबसूरत सूट के डिजाइन

Teej 2019 Suit Design: तीज (Teej) का त्यौहार आने में (3 August 2019) अब कुछ ही दिन बचे हैं। सावन माह में आने वाली तीज (Teej) को महिलाओं का त्यौहार कहा जाता है। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपने लिए शॉपिंग नहीं की है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कंफर्टेबल और स्टाइलिश सूट के डिजाइन (Suit Design)।
Teej 2019 Suit Design/ तीज 2019 के लिए सूट डि़जाइन :
Teej 2019 Suit Design/Long Jacket Suit Design
तीज पर आप सबसे अलग दिखना चाहती हैं और साड़ी को अवॉईड करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप लांग जैकेट स्टाइल सूट पहन सकती है।
Teej 2019 Suit Design / Choodidar Suit Design
चूड़ीदार सूट हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं। क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ देखने में भी बेहद खूबसूरत लगते हैं। तीज पर भी आपके सिंपल और सोबर लुक में चूड़ीदार सूट चार चांद लगा देगें।
Teej 2019 Suit Design/Floor Length Suit Design
फेस्टिव सीजन और पार्टी वियर में फ्लोर लैंथ सूट डिजाइन भी महिलाओं के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं। ऐसे में तीज पर फ्लोर लैंथ सूट भी एक अच्छा ऑप्शन है।
Teej 2019 Suit Design/Floral Print Suit Design
आमतौर पर महिलाएं तीज पर हरे रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आपको हरा रंग पसंद नहीं है, तो ऐसे में आप तीज पर अपने मनपसंद रंग के फ्लोरल प्रिंट वाला सूट पहन सकती हैं।
Teej 2019 Suit Design /Bandhani Salwar Suit Design
अगर आप तीज पर कुछ ट्रेडिशनल और लाइट वेट पहनना चाहती हैं, तो ऐसे में आप बांधनी यानि जयपुरी फ्रैब्रिक का सलवार सूट पहन सकती हैं। आप चाहें, तो इस पर स्टोन्स या कौढ़ी वर्क करवा सकती हैं।
Teej 2019 Suit Design /Jacket Suit Design
जैकेट स्टाइल सूट भी तीज के अवसर के लिए परफेक्ट रहेगा। आप इसमें कॉटन की सिंपल की जैकेट पहन सकती हैं या फिर जयपुरी एम्ब्रॉयडरी वाला सूट भी ट्राई कर सकती हैं।
Teej 2019 Suit Design / Anarkali Suit Design
फैशन में काफी समय से अनारकली सूट शादी, त्यौहारों में महिलाओं के लिए पहली पसंद रहा है। अनारकली सूट अब पार्टी वियर में गिना जाने लगा है। ऐसे में तीज पर अनारकली सूट कैरी करें।
Teej 2019 Suit Design / Palzo Suit Design
फैशन के साथ सूट के स्टाइल और डिजाइन में बदलाव आया है। प्लाजो सूट देखने और पहनने में बेहद कंफर्टेबल होता है। जिसकी वजह से लड़कियों और महिलाओं दोनों ही इसे पहनना पसंद करती हैं। अगर आप इस तीज पर अलग लुक चाहती हैं, तो प्लाजो सूट ट्राई करें।
Teej 2019 Suit Design / Patiyala Salwar Suit Design
सूट के नाम से सबसे पहले पंजाबी स्टाइल यानि पटियाला सलवार सूट ही याद आता है। ये सिंपल होने के साथ बेहद स्टाइलिश लुक देता है। इसमें प्लेट्स वाली सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनी जाती है। अगर आप फैंसी कपड़े पहनना पसंद करती हैं, तो पटियाला सलवार सूट एक अच्छा ऑप्शन है।
Teej 2019 Suit Design / Paint Style Suit Design
प्लाजो सूट की तरह ही पैंट स्टाइल सूट भी आज की युवाओं के साथ ही महिलाओं के बीच एक खास जगह बना चुका है। ऐसे में तीज पर आप पैंट स्टाइल सूट या पैंट के साथ शॉर्ट डिजायनर कुर्ती को टीमअप कर सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS