टमाटर और चीनी से फेस पर ऐसे करें स्क्रब, चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो

चेहरे पर निखार लाने के लिए लड़कियां कई तरह के प्रोडेक्ट इस्तेमाल करती हैं। फेस पर जिनके साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं। इसलिए आप घर में नेचुरल चीजों का यूज कर चेहरे को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके लिए आप टमाटर और चीनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मसाज करने से आपके फेस पर जबरदस्त ग्लो आता है। आज हम आपको टमाटर और चीना को यूज करने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका।
पहला स्टेप-
गुलाब जल में नींबू के रस को मिला लें। रूई से इस क्लीनर को लेकर फेस को साफ करें। जिससे आपकी चेहरे की गंदगी निकल जाएगी।
दूसरा स्टेप-
आप टमाटर को हाफ करके इस पर चीनी लगाकर फेस पर मसाज करें। इस स्क्रब से डेड स्किन सेल रिमूव हो जाते हैं। और फ्रेश स्किन रिवील होती है। कील-मुहांसे, डार्क सर्कल और मार्क भी खत्म हो जाते हैं। टमाटर और चीनी से 5 मिनट तक मसाज करें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
तीसरा स्टेप-
आधे टमाटर को कद्दूकस में करके इसमें 1 चम्मच बेसन, हल्दी, मुल्तानी मिट्टी और 2-3 चम्मच दूध मिलाएं। बने हुए इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं। बाद में फिंगर टिप्स से 1 मिनट मसाज करके मुंह धो लें। इस फेशियल को हफ्ते में 2 बार करने से इसके बेस्ट रिजल्ट आपको चेहरे पर दिखने लगेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS