ऐसे दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, बहुत ही काम के हैं ये घरेलू उपाय

ऐसे दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन, बहुत ही काम के हैं ये घरेलू उपाय
X
अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए काफी जतन करती हैं। जिसके बाद भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे भी अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए अंडरआर्म्स के कालेपन दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

अक्सर महिलाएं अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए काफी जतन करती हैं। जिसके बाद भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में घरेलू नुस्खे भी अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए अंडरआर्म्स के कालेपन दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

आलू

आलू एसिडिक होता है। ऐसे में यह ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। डार्क स्किन को लाइट करने के लिए आप आलू का भी यूज कर सकती हैं। इसके लिए आप आलू के पतले पतले टुकड़े अंडरआर्म्स पर रगड़ें। इसके अलावा आप चाहें तो आलू की प्यूरी भी बना कर इसे छान लें। फिर इसमें कॉटन डिप करके अंडरआर्म्स पर लराएं। इसके सूखने के बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें।

खीरा

गर्मियों में खीरा का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। खीरा का इस्तेमाल अंडकआर्म्स का कालापन दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप खीरा को कद्दूकर स कर लें। इसके बाद इसे मिक्सर या ग्राइंडर में पीस ले और इसे छान लें। फिर इसमे कॉटन डिप करके अंडरआर्म्स में लगाएं। इसे आप हर रोज करें। आपको कुछ ही दिन में फर्क दिख जाएंगा।

बेकिंग सोडा

इसके लिए आप बेकिंग सोडा और पानी के मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे आप अंडरआर्म्स पर लगाएं और इसके सूख जाने के बाद पानी से इसे धो लें। इसे आप हफ्ते में दो बार करें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

नारियल का तेल

नारियल का तेल कालापन दूर करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके लिए आप नारियल के तेल से अंडरआर्म्स की मसाज करें फिर 15 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। तय समय के बाद गुनगुने पानी की मदद से इसे साफ कर लें।

Tags

Next Story