Dark Circles Remedy: होम रेमिडीज का करें यूज, डार्क सर्कल्स से पाएं छुटकारा

Dark Circles Remedy: होम रेमिडीज का करें यूज, डार्क सर्कल्स से पाएं छुटकारा
X
Dark Circles Remedy: आंखों के नीचे या आस-पास मौजूद डार्क सर्कल्स आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। चेहरे की रंगत इनसे फीकी नजर आती है। लेकिन कुछ होम रेमिडीज का यूज और स्किन की प्रॉपर केयर से डार्क सर्कल्स को दूर किया जा सकता है। आप भी इनके बारे में जानिए।

Dark Circles Remedy: आंखों के नीचे काले धब्बे यानी डार्क सर्कल्स, कई महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं। इससे उनका चेहरा डल नजर आने लगता है। साथ ही यह हेल्थ प्रॉब्लम की तरफ भी इशारा करते हैं। इनको दूर करने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत होती है। इसके अलावा स्किन की प्रॉपर केयर भी करनी पड़ती है। अगर आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हैं तो कुछ होम रेमिडीज का यूज कीजिए। इनसे आपको फायदा होगा।

डिफरेंट पेस्ट करें ट्राई

- दो चम्मच छाछ और एक चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को डार्क सर्कल्स पर 15 मिनट तक लगाने के बाद पानी से धो डालिए।

- आंखों के नीचे काले धब्बों के लिए नीबू का इस्तेमाल काफी मददगार होता है। ताजे नीबू का रस निकालकर उसे कॉटन पैड की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। जब यह सामान्य रूप से सूख जाए तो 15-20 मिनट के बाद साफ ताजे पानी से आंखों को धो डालें। नीबू में मौजूद विटामिन सी काले धब्बों को हटाने में मदद करता है।

- पुदीने की पत्तियां भी डार्क सर्कल रोकने का असरदार घरेलू उपाय है। पुदीने की पत्तियों को पीस कर उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को डार्क सर्कल्स पर लगा कर आधे घंटे के बाद ताजे पानी से धो डालिए। इस पेस्ट को आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।

- हर दिन आंखों के चारों तरफ बादाम तेल की मालिश करें। अंगुलियों के सहारे पूरी त्वचा पर हल्के से लगाएं। मसाज को एक डायरेक्शन से दूसरी डायरेक्शन की तरफ करें। 15 मिनट बाद गीली कॉटनवूल से ऑयल को साफ कर लें।

- आंखों के नीचे मौजूद काले धब्बों के लिए खीरे का जूस भी बहुत कारगर है। खीरे के जूस को हर दिन आंखों की चारों तरफ की त्वचा पर लगाकर 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। अगर काले धब्बों में सूजन है तो आलू के जूस को खीरे के जूस में बराबर मात्रा में मिलाएं। इसको त्वचा पर 15 मिनट तक लगाकर साफ पानी से धो डालिए।

- टमाटर का जूस भी चेहरे की रंगत को निखारने में मददगार साबित होता है। इसे भी आप डार्क सर्कल्स पर यूज कर सकती हैं।

- कॉटनवूल लेकर दो मोटे स्कवायर पैड बना लीजिए। उन्हें खीरे के जूस या गुलाब जल में भिगो लीजिए। इसके बाद लेट जाइए, भीगे हुए पैड को 15 मिनट तक आंखों पर रख लीजिए। इससे आंखों की जलन दूर होगी, डार्क सर्कल्स भी हल्के होंगे। आप चाहें तो यूज किए गए टीबैग को भी आईपैड की तरह यूज कर सकती हैं।

इन बातों पर भी दें ध्यान

- डार्क सर्कल्स के लिए आंखों की कंट्रास्ट वाशिंग भी काफी मददगार होती है। इसके लिए पहले आंखों को गर्म पानी से धोएं, फिर आंखों को ठंडे पानी से धो लें। इससे आंखों में खून का संचार बढ़ता है।

- सुबह घर से निकलने से पहले आंखों के नीचे सनस्क्रीन लोशन का यूज जरूर करें। लोशन को हल्का बनाने के लिए इसमें पानी की कुछ बूंदें मिला लें। फिर इसका यूज करें।

- आंखों का मेकअप हमेशा रिमूव करके ही सोएं। इसके लिए गीली कॉटन वूल के साथ क्लींजिंग जैल का यूज करें। इसके बाद आंखों के नीचे आईक्रीम लगाएं। इस क्रीम को भी गीली कॉटन वूल से दस मिनट बाद हटा दें।

- आंखों के नीचे मास्क कभी न लगाएं।

- आंखों के नीचे और ऊपर की त्वचा पर सीरम का यूज करना भी अच्छा होता है।

पूरी नींद लें

पूरी नींद न लेना भी डार्क सर्कल्स की एक वजह मानी जाती है। इसलिए आप रात को पूरी नींद लें। रात को औसतन आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर किसी कारण रात की नींद न पूरी हुई हो तो दिन में नींद पूरी कर लें।

Tags

Next Story