शहद के फायदे जान आपको भी हो जाएगा इससे प्यार, इन इन तरीकों से कर सकते हैं इसका इस्तेमाल

शहद के फायदे जान आपको भी हो जाएगा इससे प्यार, इन इन तरीकों से कर सकते हैं इसका इस्तेमाल
X
शहर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। शहद से शरीर को भी कई फायदे पहुंचते हैं। इतना ही नहीं शहद बालों और त्वचा के लिए भी कारगर होता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शहद का इस्तेमाल कैसे कैसे कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

शहद में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। शहर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। शहद से शरीर को भी कई फायदे पहुंचते हैं। इतना ही नहीं शहद बालों और त्वचा के लिए भी कारगर होता है। इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि शहद का इस्तेमाल कैसे कैसे कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। तो आइए जानते हैं शहद के इस्तेमाल करने का तरीका।

दूध, सिरका और शहद

इसके लिए आप 1 चम्मच कच्चा दूध, 2 चम्मच सिरका, और आधा चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। इसे अच्छे से पेस्ट बनाकर फिर फेस पर लगाएं। 15 मिनट तक फेस पर लगा रहने के बाद चेहरे को पानी से अच्छे से धो लें।

नींबू और शहद

इसके लिए आप नींबू के रस को शहद में मिक्स कर लें। इस पेस्ट को अपने फेस पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद फेस को पहले गर्म पानी से धोएं और फिर इसके बाद ठंडे पानी से। अब आप अपना फेस तौलिया से साफ कर लें। इसे आप हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाएं।

केला और शहद

इसके लिए आप पहले केले को पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू मिलाएं। इसे फेस पर 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद फेस गर्म पानी से धो लें।

नहाते वक्त कर सकते हैं इस्तेमाल

इसके लिए आप दो चम्मच शहद को गर्म पानी में मिला दें। इसे पानी में तब तक मिक्स करें, जब तक यह पानी में अच्छे से मिक्स न हो जाए। अब इस पानी से आप नहा लें।

Also Read: अगर आपकी है ऑयली स्किन तो बरसात में इस तरह करें त्वचा की खास देखभाल

बालों में करें इस्तेमाल

शहद बालों के लिए कंडीशनर का भी काम करता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद को 2 चम्मच नारियल के तेल में मिक्स करके बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद बालों को शैम्पू कर लें।


Tags

Next Story