Valentine Day 2020 : बॉयफ्रेंड को इम्प्रेस करने लिए अपनाएं ये लुक

Valentine Day 2020 : बॉयफ्रेंड को इम्प्रेस करने लिए अपनाएं ये लुक
X
Valentine Day 2020 : वेलेंटाइन डे के मौके पर लड़कियां सबसे खास नजर आना चाहती हैं। जिसे लेकर वो काफी कन्फ्यूज भी रहती हैं। तो इसके लिए आज हम आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं। जिसे अपनाकर आप वेलेंटाइन के मौके पर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

Valentine Day 2020 : वेलेंटाइन डे के मौके पर कपल अक्सर लंच, डिनर डेट या मूवी के लिए जाते हैं। तो ऐसे में आपका ड्रेसअप काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। आपके लिए यह काफी खास हो जाता है कि वेलेंटाइन डे डेट पर आपका ड्रेसअप कैसा हो। वेलेंटाइन डे पर आप सबसे खास नजर आना चाहेंगी तो इसके लिए आज हम आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं। जिसे अपनाकर आप वेलेंटाइन के मौके पर अपने लुक को खास बना सकती हैं।

लंच डेट सोबर लुक

अगर आप अपने पार्टनर के साथ लंच डेट पर जा रही हैं। तो चमचम ड्रेसेज की बजाय लाइट ट्यूनिक और स्कर्ट पहन सकती हैं। यह आपको सोबर लुक देगा। अगर आप ग्लैमरस लुक देना चाहती हैं। तो इसके लिए आप ऑफ शोल्डर ड्रेस भी पहन सकती हैं।

डिनर पार्टी ड्रेसअप

अगर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर पर जा रही हैं। तो ऐसे में आप ब्लैक, रेड कलर की ड्रेस पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। अगर आप इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस पहना चाहती हैं। तो सिंपल सूट से साथ स्टाइलिश दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यह आपको क्लासी लुक देगा। इसे और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक खूबसूरत क्लच कैरी कर सकती हैं। इस पर आप स्ट्रेट या सॉफ्ट कर्ल्स हेयर स्टाइल खूब जचेगा।

नाइट पार्टी ड्रेसअप

अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ नाइट पार्टी में जा रही हैं। तो इसके लिए आप ग्लिटरी और शिमरी ड्रेसेस कैरी कर सकती हैं। ग्लिटरी ड्रेसेस आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देगी।

मूवी डेट ड्रेसअप

अगर आप अपने बॉयफ्रेंड के साथ मूवी देखने जा रही हैं। तो इसके लिए कैजुअल लुक अपनाएं। आप जींस, जैगिंग्स के साथ रेड टी-शर्ट पहन सकती हैं।

Tags

Next Story