नेचुरल लुक के लिए करें वेगन मेकअप, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

नेचुरल लुक के लिए करें वेगन मेकअप, चेहरा दिखेगा खिला-खिला
X
पिछले कुछ समय से वेगन मेकअप का ट्रेंड बढ़ा है। इस मेकअप में वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह हर तरह की स्किन के लिए सूटेबल होता है। जानिए, वेगन मेकअप प्रोडक्ट्स और इन्हें यूज करने के तरीके के बारे में।

पिछले कुछ समय से वेगन मेकअप का ट्रेंड बढ़ा है। इस मेकअप में वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह हर तरह की स्किन के लिए सूटेबल होता है। वेगन मेकअप प्रोडक्ट्स में किसी भी एनिमल पार्ट का प्रोडक्ट यूज नहीं किया जाता है। यहां तक कि दूध, अंडा, शहद का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को पूरी तरह से हर्बल प्रोडक्ट्स जैसे पौधे, फूल, पत्तियां, फल, उनके छिलके, अलग-अलग तरह के हर्ब्स, क्ले और कुछ स्पेशल ऑयल के जरिए तैयार किया जाता है। इनके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो बना रहता है और कोई साइडइफेक्ट भी नहीं होता है। जानिए, वेगन मेकअप प्रोडक्ट्स और इन्हें यूज करने के तरीके के बारे में।

इस्तेमाल का तरीका

वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ठीक उसी तरह इस्तेमाल किया जाता है, जिस तरह आप केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स का करती हैं। आजकल तो मार्केट में वेगन मेकअप ब्रश भी आने लगे हैं।

नो साइड इफेक्ट

कई बार लगातार केमिकल बेस्ड ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करने से स्किन को नुकसान पहुंचने लगता है। लेकिन वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को यूज करने से स्किन को फायदा ही होता है। वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स नेचुरल चीजों से बने होते हैं, इसलिए चेहरे पर इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। जिसकी वजह से हर कोई इसका इस्तेमाल कर सकता है। इनकी खुशबू भी नेचुरल होती है।

प्रोडक्ट की पहचान

वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की पहचान करना बेहद आसान है। दरअसल, इस तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग अलग तरह से की जाती है। इसके अलावा इस तरह के प्रोडक्ट्स पर एक अलग तरह का लोगो बना होता है, जो बताता है कि प्रोडक्ट्स पूरी तरह से वेगन है। आप उस लेबल को देखकर वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीद सकती हैं।

लेखिका मिताली जैन= (मेकअप आर्टिस्ट रिया वशिष्ठ से बातचीत पर आधारित)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story