Wedding Season 2019: लड़कियों के लिए खूबसूरत ब्लाउज नेक डिजाइन, वेडिंग लुक में लगाएं चार चांद

Wedding Season 2019: आमतौर पर लड़कियां शादी के अलग-अलग फंक्शन्स पर अलग-अलग कलर और डिजाइन की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप अपने किसी करीबी की शादी में साड़ी पहनने वाली हैं, तो इन स्टाइलिश ब्लाउज नेक डिजाइन्स को जरुर ट्राई करें। चलिए बताते हैं खूबसूरत और ट्रेंडी ब्लाउज नेक डिजाइन्स (Blouse Neck Designs)...
Wedding Season 2019 Wedding Dress For Girl Blouse Neck Designs
Backless Blouse Design - बैकलेस ब्लाउज लड़कियों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस तरह का ब्लाउज उन्हें सेलेब्स वाला लुक देने में मदद करता है। आमतौर पर ये ब्लाउज लाइट वेट साड़ियों के साथ पहना जाता है। अगर आप शादी में कोई लाइट वेट साड़ी पहनने वाली हैं, तो ये डिजाइन ट्राई करें।
Halter Neck Blouse Design - हॉल्टर नेक डिजाइन आपकी हर साड़ी के साथ सूट करता है। इस नेक ब्लाउज डिजाइन को भी अधिकतर लड़कियां ही पहनना पसंद करती है।हॉल्टर नेक डिजाइन आपके वेडिंग लुक को दूसरों से अलग बनाने के साथ फैशनेबल और स्टाइलिश बनाता है।
Boat Neck Blouse Design - बोट नेक डिजाइन यानि कश्ती के आकार का ब्लाउज का ये डिजाइन लड़कियों के साथ मध्यम आयु की महिलाओं पर भी बेहद खूबसूरत लगता है। इस डिजाइन में ब्लाउज कंधे से सामान्य ब्लाउज की तुलना में ज्यादा चौड़ा होता है। जो आपके साड़ी लुक को फैंसी लुक देता है।
High Neck Blouse Design - हाई नेक ब्लाउज डिजाइन लड़कियों और महिलाओं दोनों को ही सूट करता है। आप इसे लाइट वेट साड़ी या हैवी वेट साड़ी यानि बनारसी, कांजीवरम या सिल्क की साड़ी के साथ भी टीमअप कर सकती हैं।
Asymmetric Blouse Design - असेमैट्रिक ब्लाउज डिजाइन यानि आड़े-तिरछे डिजाइन वाला ब्लाउज। इस तरह के ब्लाउज आपकी हैवी लुक साड़ी यानि सिल्क, बनारसी आदि के साथ सबसे ज्यादा जंचता है। आप इन ब्लाउज डिजाइन के बॉर्डर पर स्टोन या जरी वर्क भी करवा सकती हैं।
Collar Neck Blouse Design - आपने अक्सर कुर्ती और शर्ट्स को ही कॉलर वाला देखा होगा,लेकिन आप कॉलर नेक को ब्लाउज में भी बनवा सकती हैं। अगर आप मध्यम आयु की हैं, तो आप इसे सिंपल लुक में पहन सकती हैं, जबकि लड़कियां कॉलर नेक के साथ स्लीव्स को भी कटवाकर उसे फैंसी लुक दे सकती हैं।
Deep Blouse Design - आमतौर पर साड़ी के साथ ब्लाउज के गले के डिजाइन की लंबाई कम रखी जाती है, क्योंकि अधिकतर महिलाएं अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं, लेकिन अगर आप डीप नेक पहनने में कंफर्टेबल है, तो आप इसे अपनी मनपसंद साड़ी के साथ शादी और अन्य फंक्शन्स में कैरी कर सकती हैं। आप डीप नेक डिजाइन के साथ स्टोन या जरी वर्क करवाना न भूलें ये बेहद आकर्षक लगता है।
Key hole Neck Blouse Design - की होल नेक ब्लाउज डिजाइन में गले का आकार गहराई लिए बनाया जाता है। आप इसे फैंसी बनाने के लिए स्लीव्सकट और बॉर्डर गोटा पट्टी का भी उपयोग कर सकते हैं।
Knotted Blouse Design - नॉटेड ब्लाउड डिजाइन हर किसी को बेहद पसंद होता है। आप नॉट को अपनी पसंद के मुताबिक आगे या पीछे करवा सकते हैं। आमतौर पर महिलाएं बैक डिजाइन में नॉट बनवाना पसंद करती हैं। जिसमें रंग-बिरंगी लटकन लगी होती है।
Crew Neck Blouse Design - क्रू नेक ब्लाउज डिजाइन देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं। ये नेक डिजाइन में बैक में बनाया जाता है। इसमें बैक के ऊपरी हिस्से में डिजाइन होता है, जबकि नीचे की तरफ उसे चेन या बटन्स से बंद किया जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS