Wedding Season 2019 : वेडिंग सीजन में ये हैं लड़कियों के लिए बेस्ट सूट डिजाइन

Wedding Season 2019 : अगर आप किसी करीबी की शादी में जा रही हैं, तो ऐसे में आपको स्टाइलिश और क्लासिक दिखना बेहद जरुरी है। ऐसे में आज हम आपको शादी के लिए फैशन जगत में अलग-अलग तरह के सबसे पॉपुलर सूट डिजाइन के बारे में बतायेगें। जो ट्रेंडी, फैशनेबल और गॉर्जियस दिखाने में भी मदद करेगें।
Wedding Season 2019 / Best Wedding Suit Designs
1. चूड़ूीदार सूट
चूड़ीदार सूट हमेशा से ही लड़कियों की पहली पसंद रहा है, क्योंकि ये कंफर्टेबल होने के साथ ही देखने में बेहद स्टाइलिश लगता है। इस सूट की खासियत ये है कि ये आपकी हाईट को लंबा दिखाने में मदद करता है। आप अपनी पसंद के मुताबिक लांग या शॉर्ट कुर्ती के साथ चूड़ीदार को टीमअप कर सकती हैं।
2. अनारकली सूट
अनारकली सूट काफी लंबें समय से महिलाओं के वेडिंग और फेस्टिव सीजन का सबसे खास हिस्सा बना हुआ।ऐसे में अगर आप खुद को अनारकली में कंफर्टेबल महसूस करती हैं, तो आप इस वेडिंग सीजन में भी उसको नेट या फ्लोरल प्रिंट वाला भी ट्राई कर सकती हैं।
3.शरारा सूट
शरारा सूट आमतौर पर मुस्लिम ड्रेसअप माना जाता था, लेकिन फैशन के बढ़ते दायरे ने इसे कॉमन बना दिया है। अगर आप लहंगे वाला लुक अपनाना चाहती हैं, पर लंहगा पहनने से बच रही हैं, तो ऐसे में आप शरारा सूट पहनें ये आपको स्टाइलिश और क्लासिक लुक देगा।
4. एम्ब्रॉयडरी सूट विद प्लाजो
आज के दौर में प्लाजो डेली रुटीन में ही नहीं बल्कि वेडिंग ड्रेसअप में भी धूम मचाए हुए हैं, क्योंकि ये बेहद आरामदायक होने के साथ फैशनेबल बनाने में मदद करता है। आप प्लाजो के साथ एम्ब्रॉयडरी लांग या शॉर्ट कुर्ती को टीमअप कर सकती हैं।
5. सूट विद सिगरेट पैंट
लड़कियां आजकल अपने कपड़ों में खुलकर एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। पहले जहां पैंट को शर्ट या टी शर्ट के साथ पहना जाता था। वहीं अब लड़कियां अब कुर्ती के साथ अलग-अलर तरह की पैंट को टीमअप करती हैं। अगर आपको शादी के लिए कोई परफेक्ट ड्रेस समझ नहीं आ रही है, तो ऐसे में आप अपनी किसी फेवरेट कलर की सिगरेट पैंट के साथ स्ट्रेट कट एम्ब्रॉयडरी कुर्ती को टीमअप करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS