डिफरेंट हेयरकट पाएं मनचाहा अंदाज

महिलाएं अकसर लुक बदलने के लिए अपने बालों को सिर्फ ट्रिम करवा लेती हैं। लेकिन इससे उनका लुक पूरी तरह से चेंज नहीं हो पाता है। अगर आप अपने लुक को पूरी तरह से चेंज करने की चाहत रखती हैं तो डिफरेंट हेयरकट की हेल्प लेनी होगी। हेयरकट्स से आपको स्टाइलिश लुक मिलता है। अच्छा हेयरकट आपके फेस फीचर को भी हाईलाइट करता है, इससे आप और भी ब्यूटीफुल नजर आएंगी।
बॉब हेयरकट
बॉब हेयरकट एक ऐसा कट है, जो लुक को पूरी तरह चेंज कर देता है। बहुत सी लड़कियां बॉब हेयरकट करवाना पसंद करती हैं। इसमें हेयर्स शोल्डर से ऊपर रहते हैं। यह हेयरकट स्ट्रेट बालों पर काफी अच्छा लगता है। वेस्टर्न ड्रेसअप पर यह हेयरकट काफी सूट करता है। इसको ज्यादा मेंटेन करने की जरूरत भी नहीं होती है। आप चाहें तो इसे ओपन भी रख सकती हैं या हेयरबैंड से टाई भी कर सकती हैं।
फेस फ्रेमिंग लेयर्स
अगर आपके बाल लंबे हैं तो फेस फ्रेमिंग लेयर्स कट आपके लिए बेस्ट है। कुछ समय पहले यह हेयरकट आउट ऑफ फैशन हो गया था। लेकिन इन दिनों फिर से फेस फ्रेमिंग लेयर्स हेयरकट काफी ट्रेंड में है। इसमें आगे के कुछ बालों को लिया जाता है, इनको लेयर कट किया जाता है। आप इस कट के साथ इंडियन, वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट कैरी कर सकती हैं। इसमें आप बिल्कुल डिफरेंट नजर आएंगी।
मल्टी लेयर्स
लंबे हेयर्स के लिए मल्टी लेयर्स हेयरकट भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप काफी स्टाइलिश नजर आएंगी। अकसर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस इसी हेयरकट में नजर आती हैं। इसमें आपके बालों की लेंथ, वॉल्यूम को ध्यान में रखकर लेयर्स बनाए जाते हैं। मल्टी लेयर्स हेयरकट करवाने के बाद आप इन्हें बैक साइड में भी ओपन करके रख सकती हैं। आप चाहें तो बालों को आगे दो पार्ट में डिवाइड भी कर सकती हैं।
शॉर्ट एंड वेवी शैग
अगर आपके बाल पतले हैं तो यह हेयरकट करवाना आपके लिए बेस्ट है। इसमें बालों को डिफरेंट लेयर्स में कट किया जाता है। आगे के बाल चीकबोंस तक जाते हैं। इसमें आपको गर्लिश लुक मिलेगा। यह हेयरकट फेस के फीचर को भी हाईलाइट करता है। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए यह हेयरकट एक अच्छा ऑप्शन है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS