यामी गौतम ने बताया घर पर काजल बनाने का तरीका, आंखों के लिए है बहुत ही फायदेमंद

अक्सर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए सेलेब्रिटी द्वारा बताए गए ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं। वहीं लॉकडाउन के समय ज्यादातर सेलेब्रिटी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने ब्यूटी सीक्रेट शेयर किए हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस यामी गौतम ने घर पर काजल बनाने का तरीका शेयर किया है। यह काजल बनाने का तरीका उन्होंने अपनी नानी मां से सीखा था। जिसे उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है। आज हम आपको यामि गौतम द्वारा बताए होममेड काजल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं काजल बनाने का तरीका।
आपको बता दें कि घी सिर्फ आंखों का ठंडक ही नहीं बल्कि डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी मदद करता है। वहीं अगर यह घी का बना हुआ काजल लगातार लगाती हैं, तो इससे आपकी पलके भी घनी हो जाएंगी।
काजल बनाने की सामग्री
बाउल (एक साइज के) - 2
स्टील की प्लेट - 1
घी और उसमें एक बाती के साथ मिट्टी के तेल का दीपक
ऐसे बनाएं काजल
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक दीपक जलाकर जमीर पर रख दें।
- अब इसकी प्रत्येक साइड कटोरों को रखें।
Also Read: सिर्फ पानी से फेस धोने से मिलते हैं इतने फायदे, जानें स्किन फास्टिंग का कमाल
- अब स्टील प्लेट को 30 मिनट के लिए गर्म होने दें। जिसके बाद घी जल जाएगा और कालिख बच जाएगा।
- अगर आपको लगे कि यह इस्तेमाल करने के लिए बहुत सूखा है, तो आप इसमें थोड़ा सा घी मिला सकती हैं।
आपका काजल तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS