Festive Fashion Tips 2023: फेस्टिव सीजन में साड़ी पहनने की चाह, अपनाएं सटल साड़ी लुक

Festive Fashion Tips 2023: फेस्टिव सीजन में साड़ी पहनने की चाह, अपनाएं सटल साड़ी लुक
X
festive fashion tips 2023: इस फेस्टिव सीजन में साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आप ज्यादा हैवी साड़ी न चुन कर सटल कलर्स भी चुन सकती हैं। आइए इस आर्टिकल कि मदद से आपको कुछ ऑप्शन बताते हैं।

festive fashion tips 2023: फेस्टिव सीजन चल रहा है। दशहरा के बाद अब नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके बाद दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा और इसके बाद भी कई त्योहार आते रहेंगे। हम भारतीय लोग त्योहारों के खास मौके पर अक्सर नए, ट्रेडिशनल व एथनिक वियर पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में सूट, साड़ी वीयर करना पसंद करते हैं। मार्केट और ऑनलाइन साड़ी के डिजाइन की कोई कमी नहीं है। लेकिन, आजकल सटल, सिंपल और सोबर लुक वाली साड़ी लेटेस्ट ट्रेंड में चल है। तो आइए बताते हैं कुछ सटल लुक वाली साड़ी के डिजाइंस और उसे स्टाइल करने के लिए कुछ टिप्स।

इन सटल सोबर डिजाइन वाली साड़ी को करें स्टाइल

सिल्क की साड़ी

इस फेस्टिव सीजन में आप क्लासी और एवरग्रीन लुक करना चाहती हैं, तो आप सिल्क साड़ी को चुन कर स्टाइल कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी बेहद खूबसूरत और सटल लुक देती है। सिल्क की साड़ी के साथ टेम्पल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं, साथ ही बालों में गजरा भी लगाएं, यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

मिरर वर्क डिजाइन वाली साड़ी

करवा चौथ या दिवाली के त्योहार वाले दिन हैवी लुक करने का मन है, तो इसके लिए आप मिरर वर्क वाली साड़ी केरी कर सकती हैं। यह मिरर वर्क वाली साड़ी फेस्टिव सीजन में शानदार नजर आएगी। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इसके अलावा आप किसी साड़ी पर खुद ही घर पर मिरर वर्क डिजाइन भी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पर स्लीक हेयर स्टाइल काफी अच्छा लगेगा।

बॉर्डर वर्क वाली साड़ी

यदि आप इस फेस्टिव सीजन सिंपल और नार्मल व मिनिमल डिजाइन की साड़ी पहनना चाहती हैं, तो हलके कपड़े की केवल बॉर्डर पर डिज़ाइन वाली साड़ी आप केरी कर सकती हैं। इस तरह की सी थ्रू साड़ी काफी फैशनेबल और स्टाइलिश लगेगी। इस हलकी साड़ी के लिए आप ज्वेलरी बॉर्डर डिज़ाइन से मैच करके केरी कर सकती हैं।

Also Read : सिंपल साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अपनाएं ये ब्लाउज डिजाइन

Tags

Next Story