Healthy Smoothies: PCOS की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए करें इस हेल्दी स्मूदी का सेवन, देखें रेसिपी

Healthy Smoothies: PCOS की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए करें इस हेल्दी स्मूदी का सेवन, देखें रेसिपी
X
Healthy Smoothies: स्मूदी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अगर आप PCOS की समस्या से परेशान हैं, तो स्मूदी का सेवन कर आप इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। देखें इसे बनाने का आसान तरीका...

Healthy Smoothies: लाइफस्टाइल बदलने की वजह से लोगों की लाइफ साइकल में काफी बदलाव हुए, जिसकी वजह से इंसानों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं में PCOD, PCOS की समस्या आम हो गई है। दस महिलाओं में से दो महिलाएं इस समस्या से जूझ रही होती हैं। आपको बता दें कि प्रत्येक साल सितंबर के महीने को पीसीओएस अवेयरनेस मंथ के रूप में भी मनाया जाता है। इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को PCOS की समस्या से परिचित कराना है।

PCOS का मतलब पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है। इस समस्या में महिलाएं के शरीर में हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। हार्मोन लेवल बढ़ाने की वजह से पीरियड असमय होते हैं। जिन महिलाओं में PCOS की समस्या होती है उनके चेहरे पर एक्सट्रा हेयर होने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपको अपनी डाइट में हेल्दीफूड को शामिल करना चाहिए। अगर आपको भी यह समस्या है, तो आप अपनी डाइट में ये स्मूद जरूर शामिल करें...

एवोकाडो पाइनएप्पल

एवोकाडो और पाइनएप्पल को मिलाकर टेस्टी और हेल्दी स्मूदी तैयार करें। यह स्वाद के साथ स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखता है।

एवोकाडो पाइनएप्पल स्मूद बनाने के लिए सामग्री

1/4 कप- एवोकाडो

1/2 कप- पाइनएप्पल

1/2 कप- केला (मैश किया)

1कप- दही

1 कप-पालक

एवोकाडो पाइनएप्पल स्मूद बनाने का आसान तरीका

इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर पीस लें। इसके बाद इसमें पाइनएप्पल और एवाकाडो मिलाएं।

अब सभी को मिलाकर पीस लें।

पीसने के बाद इसमें एक कप पानी और दही मिलाकर एक बार फिर पीसें।

अब स्मूदी बनकर तैयार है।

केले और खजूर की स्मूदी

केले और खजूर की स्मूदी स्वाद के साथ ही हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

केले और खजूर की स्मूदी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1 या 2- केले

1/2 कप बिना बीज के खजूर

एक चुटकी- दालचीनी पाउडर

1 चम्मच- पीनट बटर

1 कप- दूध

केले और खजूर की स्मूदी बनाने का आसान तरीका

केले और खजूर की स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले केले को छीलकर रखें।

उसके बाद ग्राइंडर में केला, खजूर और पीनट बटर को मिक्स करें।

मिक्स करने के बाद तीनों सामग्रियों को ग्राइंड करें।

पीसने के बाद इसमें दूध मिलाएं।

अब केले और खजूर का स्मूदी बनकर तैयार है।

चुकंदर और ब्लू बेरी

चुकंदर और ब्लू बेरी का स्मूदी आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।

चुकंदर और ब्लू बेरी स्मूदी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1/4 - चुकंदर,

1 कप- ब्लू बेरी

1/2- केला

ड्राई फ्रूट्स

1 कप दही

चुकंदर और ब्लू बेरी स्मूदी बनाने की विधि

इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को धोएं। उसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। काटने के बाद चुकंदर को ग्राइंडर में पीस कर जूस बना लें।

इसके बाद इसमें ब्लू बेरी, केला और दही मिलाकर ग्राइंड करें।

स्मूदी को गिलास में निकालकर इसके ऊपर ड्राई फ्रूट्स की गार्निशिंग करें।

Also Read: Remedies for Low BP: बीपी लो से हो चुके हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू उपचार

Tags

Next Story