कमर और पेट में दर्द होने के बाद भी नहीं आ रहा पीरियड तो खाएं ये चीजें

कमर और पेट में दर्द होने के बाद भी नहीं आ रहा पीरियड तो खाएं ये चीजें
X
कई बार आपने देखा होगा कि पीरियड्स (Periods) के दौरान कमर और पेट में दर्द तो ज्यादा होता है। मगर पीरियड्स खुलकर नहीं आते है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि दर्द तो होता है। मगर डेट नहीं आती है।

Women Health Care: कई बार आपने देखा होगा कि पीरियड्स (Periods) के दौरान कमर और पेट में दर्द तो ज्यादा होता है। मगर पीरियड्स खुलकर नहीं आते है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि दर्द तो होता है। मगर डेट नहीं आती है। जिसकी वजह से आपको काफी तकलीफ होती है। पेट के नीचले हिस्से का दर्द आपको परेशान रखता है। यहां कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जो आपको इन समस्याओं से राहत दे सकती है।

1- गुड़ (Jaggery)

गुड़ की तासीर गर्म होती है। अगर आपको खुलकर पीरियड्स नहीं आ रहे हैं तो आप गुड़ की चाय या गर्म दूध का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

2- अदरक (Ginger)

आप सभी जानते हैं कि अदरक कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसकी तासीर भी गर्म होती है। पीरियड्स के दौरान आप अदरक की चाय और अदरक का काढ़ा पी सकती हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।

3- अनानास (Pineapple)

अनानास का सेवन करने से आपको खुलकर पीरियड्स आ सकते हैं। यह आपके शरीर में गर्मी पैदा करने में मदद करता है। इसलिए पीरियड्स में अनानास का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

4- धनिया और जीरा का पानी

धनिया और जीरा का पानी भी आपको पीरियड्स के दर्द से राहत दे सकता है। इसके लिए आप जीरा और धनिया को पानी में उबालकर पी सकते हैं।

5-पपीता

कहा जाता है कि पपीते में कुछ ऐसे तत्व पाएं जाते हैं, जो आपको जल्दी पीरियड्स लाने में मदद करता है। अगर आप चाहती हैं कि आपको पीरियड्स जल्दी आएं तो आप डेट आने से एक हफ्ते पहले पपीते का सेवन कर सकती हैं।

Tags

Next Story