Aam Panna Recipe: गर्मियों में पिएं आम पन्ना, यह है इसे बनाने का तरीका

ज्यादातर लोग गर्मियों में नींबू पानी का सेवन करते हैं। वहीं एक और खास ड्रिंक है जो गर्मियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये पीने में भी काफी टेस्टी होता है। यह खास ड्रिंक है आम पन्ना (Aam Panna) जिसे कई जगहों पर आम पोरा भी कहा जाता है। आम पन्ना इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। इसी बीच आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं (Aam Panna Recipe In Hindi)।
ऐसे बनाएं आम पन्ना
कच्चा आम- भुना हुआ
जीरा पाउडर- भुना हुआ
धनिया पाउडर - भुना हुआ
गुड़- एक टुकड़ा
पुदीने की पत्तियां - 4-6
सूखी लाल मिर्च- 1 से 2
सेंधा नमक या काला नमक - स्वादानुसार
Also Read: गर्मियों में ऐसे बनाकर पिएं मैंगो शेक, झटपट होता है तैयार
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को खुले आंच में भूनें।
- इसके बाद इस आम को ठंडा होने दें।
-अब इस आम से गूदे को बाहर निकाल लें।
- इसके आम को ब्लेंडर में डालकर इसमें गुड़ के साथ अन्य सामाग्री मिलाकर पीसें।
- इस पेस्ट में अपने स्वादानुसार नमक मिलाएं। आपका आम पन्ना तैयार है। इसे आप एक हफ्ते के लिए फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS