Lohri 2021: इस खास मौके पर बनाएं आटे की पिन्नी, यह है इसे बनाने की रेसिपी

Lohri 2021: लोहड़ी का त्योहार पंजाब में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर कई तरीके के पकवान बनाए जाते हैं। जिसमें आटे की पिन्नी भी शामिल है। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। इसी बीच आज हम आपको आटे की पिन्नी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं आटे कि पिन्नी का तरीका।
सामग्री
गेहूं का आटा - 1 छोटी कटोरी
चीनी बूरा - 1 छोटी कटोरी
घी - 1 छोटी कटोरी
मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटे हुए) - 1/2 कटोरी
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
Also Read: सर्दियों में ऐसे बनाएं बथुए का रायता, जल्दी नोट कर लें रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा लें और फिर मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें।
- फिर इसमें आटा डालें और इसे तब तक भूनें जब तक कि यह भूरा न हो जाए।
- इसे बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें जिससे आटा न जले फिर जब आटे से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।
- फिर आटे को ठंडा करने के लिए इसे एक प्लेट में निकालकर फैलाएं।
- अब आटे के ठंडा होने के बाद इसमें चीनी बूरा, इलायची पाउडर, मेवे डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS