Ahoi Ashtami 2019 : अहोई अष्टमी पर अहोई माता को भोग लगाने के लिए घर में कैसे बनाएं करारे आटे के पुए

Ahoi Ashtami 2019 : अहोई अष्टमी का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपनी संतान के जीवन में उन्नति और दीर्घायु होने की कामना के साथ निर्जल व्रत रखती हैं। अहोई माता को भोग लगाने के लिए वैसे तो महिलाएं कई तरह के पकवान और व्यंजन बनाती हैं, लेकिन उन वस्तुओं के साथ आटे के पुए का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं आटे से बनाने की विधि (Atte ka Pua Recipe)...
आटे के पुए रेसिपी सामग्री (Atte ka Pua Recipe Ingredients)
गेंहू का आटा 1 कप
चीनी एक चौथाई कप
सौंफ 1 छोटा चम्मच (कुटी हुई)
घी या तेल तलने के लिए
पानी घोल बनाने के लिए
आटे के पुए रेसिपी विधि (Atte ka Pua Recipe Process)
1. आटे के पुए बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गुड़ या चीनी को पानी में डालकर थोड़ा सा गुनगुना करें और मिक्स कर लें। इससे गुड़ और चीनी जल्दी पानी में मिक्स हो जाएगी।
2. इसके बाद एक अन्य बड़े बर्तन में आटे को छान लें और थोड़ा-थोड़ा मीठा पानी (गुड़ और चीनी) डालते हुए एक बिना गुठलियों वाला स्मूद घोल तैयार करें।
3. अब आटे के तैयार घोल को 10 मिनट के रेस्ट के लिए अलग रख दें।
4. इसके बाद एक कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें, फिर थोड़ा गर्म घी और कुटी हुई सौँफ को आटे के मिश्रण में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
5. अब घी गर्म होने पर हाथ या चम्मच की मदद से आटे के मिश्रण को छोटे छोटे पुए गर्म तेल में बनाएं।
6. पुओं को धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंककर प्लेट में निकाल लें।
7. अब तैयार आटे के पुओं को सर्विंग प्लेट में रखें और माता को भोग लगाएं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS