Ahoi Ashtami 2019 Recipe : अहोई अष्टमी पर माता अहोई को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनाएं बेसन की बर्फी

Ahoi Ashtami 2019 Recipe : अहोई अष्टमी पर माता अहोई को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनाएं बेसन की बर्फी
X
Ahoi Ashtami 2019 Recipe अहोई अष्टमी के दिन महिलाएं पूजा में उपयोग होने वाले सभी पकवान घर में बनाना पसंद करती हैं, ऐसे में आज हम आपको घर पर ही बेसन की बर्फी बनाने की विधि बता रहे हैं, बेसन की बर्फी बनाने के लिए सामग्री में आपको बेसन 2 कप, चीनी 250 ग्राम, देशी घी 1 कप, दूध 2 टेबल स्पून, काजू 2 टेबल स्पून,पिस्ता 1 टेबल स्पून, छोटी इलायची 4 की आवश्यकता होगी।

Ahoi Ashtami 2019 : बेसन की बर्फी को त्योहार या किसी विशेष अवसर पर घर में आसानी से बनाया जा सकता है, क्योंकि ये घर में मौजूद कुछ चीजों को मिलाकर झटपट बन जाती है। इसलिए हम भी अहोई अष्टमी के मौके पर आपके लिए बेसन की बर्फी रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं घर में बेसन की बर्फी बनाने का आसान तरीका (Besan ki Burfi Recipe)...




बेसन की बर्फी रेसिपी सामग्री (Besan ki Barfi Ingredients)

बेसन - 2 कप

चीनी - 1 कप ऊपर तक भरा हुआ

देशी घी - 1 कप

दूध - 2 टेबल स्पून

काजू - 2 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)

पिस्ते - 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)

छोटी इलाइची - 4 (कुटी हुई)



बेसन की बर्फी रेसिपी विधि (Besan ki Barfi Process)

1. बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी थाली में दूध, घी और बेसन डालकर हाथ से रगड़ते हुए तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।

2. इसके बाद एक स्टील की छलनी से छान लें और बेसन का दाना तैयार कर लें।

3. अब कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें बेसन डालकर धीमी आंच पर चलाते हुए सुनहरा होने तक भून लें।

4. इसके बाद बेसन को प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें।

5. अब कढ़ाही में चीनी और पानी डालकर दो तार वाली चाशनी बनाएं।



6. चाशनी बनने के बाद उसमें पहले से भुना हुआ बेसन डालकर मिक्स करें और फिर पहले से कटे हुए काजू और इलायची डालकर फिर से मिक्स करें।

7. इसके बाद एक थाली को घी लगाकर ग्रीस कर लें।

8. अब बेसन की बर्फी के मिश्रण को घी से ग्रीस की हुई थाली पर डालें और एक चम्मच की मदद से समान रुप से फैला लें।

9. इसके बाद बर्फी के मिश्रण को पहले से कटे हुए पिस्ते से गॉर्निश करके सेट होने के लिए अलग रख दें।

10. अब तैयार बेसन की बर्फी को चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काटें और प्लेट में निकाल कर सर्व करें।




सुझाव :

1. बेसन भूनते समय हमेशा आंच धीमी रखें, वरना बेसन जल सकता है।

2. अगर बेसन की बर्फी 6 घंटे में भी सेट नहीं होती है, तो बर्फी के मिश्रण को फिर से कढ़ाही में डालकर गर्म करें और घी पिघलने पर 4-5 मिनट भूनने के बाद फिर से जमाएं।

3. बेसन की बर्फी के टाइट होने पर उसे कढ़ाही में दूध और घी के साथ डालकर गर्म करें और फिर से जमाएं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story