Ahoi Ashtami 2019 : अहोई अष्टमी पर अहोई माता को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनाएं सूजी के रसगुल्ले

Ahoi Ashtami 2019 : अहोई अष्टमी पर अहोई माता को भोग लगाने के लिए घर में ऐसे बनाएं सूजी के रसगुल्ले
X
Ahoi Ashtami 2019 अहोई अष्टमी का त्योहार साल 2019 में 21 अक्टूबर को मनाया जाएगा, इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और उज्जवल भविष्य की कामना से माता अहोई का उपवास रखती हैं, ऐसे में आज हम पूजा और अहोई माता को भोग लगाने के लिए घर में सूजी के रसगुल्ले बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं, सूजी के रसगुल्ले बनाने के लिए आपको सामग्री में 1 कटोरी सूजी, 2 चम्मच घी,1 लीटर क्रीम वाला दूध,1/2 कटोरी चीनी,1/2 कटोरी पानी,1 छोटी चम्मच कटे मेवा, 2 छोटी चम्मच गुलाब जल,1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर, 2 छोटी चम्मच चीनी आवश्यकता होगी।

Ahoi Ashtami 2019 : हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष के अष्टमी को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं एक योग्य संतान और संतान की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। अगर आप भी इस बार अहोई अष्टमी का व्रत रखने वाली हैं, तो आज हम माता अहोई के भोग के लिए घर में सूजी के रसगुल्ले बनाने का तरीका बता रहे हैं। जो बनाने में बेहद सरल हैं। आइए जानते हैं घर में कैसे बनाएं सूजी के रसगुल्ले (Suji ke Rasgulle Recipe)...




सूजी के रसगुल्ले रेसिपी (Suji Ke Rasgulle Recipe Ingredients)

1 कटोरी सूजी

2 चम्मच घी

1 लीटर क्रीम वाला दूध

1/2 कटोरी चीनी

1/2 कटोरी पानी

1 छोटी चम्मच कटे मेवा

2 छोटी चम्मच गुलाब जल

1 छोटी चम्मच इलायची पाउडर

2 छोटी चम्मच चीनी




Ahoi Ashtami 2019 Recipe Suji ke Rasgulle Recipe In Hindi

1. सूजी के रसगुल्ले बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी और चीनी को डालकर चाशनी बनने तक धीमी आंच पर पकाएं।

2. चाशनी बनने पर उसमें इलायची पाउडर और गुलाब जल मिक्स करें।

3. इसके बाद एक पैन में दूध डालकर उबाल आने तक गर्म करें, फिर उसमें घी और चीनी डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स करें।

4. अब दूध में धीरे-धीरे सूजी को मिलाएं और एक नरम आटा गूंद लें।




5. इसके बाद सूजी और दूध के आटे को एक प्लेट पर निकालकर हाथ से थोड़ा मसल लें, और फिर छोटे-छोटे रसगुल्ले बना लें।

6. अब तैयार रसगुल्लों को चाशनी में डालें और कुछ देर के लिए छोड़ दें।

7. इसके बाद तैयार सूजी के रसगुल्ले को बॉउल में निकालें और पहले से कटे हुए सूखे मेवे से गार्निश करके सर्व करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story