घर वाले उंगलियां चाटते रहे जाएंगे अगर ऐसे बनाएंगी आलू और काले चने की सब्जी

आज हम आपको काले चने और आलू की सब्जी बनाने की टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही यह बहुत कम मसालों में बनकर तैयार हो जाती है। इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
काबुली चना - 1 कप
टमाटर प्यूरी - 1 बड़ी चम्मच
घी - जरूरत के अनुसार
धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हींग - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
जीरा - 1 छोटी चम्मच
हल्दी - 1 छोटी चम्मच
सूरजमुखी का तेल - 2 छोटी चम्मच
Also Read: घर पर बनाकर पिएं तुलसी अजवाइन की चाय, टेस्ट भी और हेल्दी भी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं।
- फिर अब जीरे को हल्का भूरा होने तक भूने। इसके बाद इसमें टमाटर की पूरी डालकर मिक्स करें। फिर इसे आप धीमी आंच पर 6 से 7 मिनट के लिए पका लें।
-इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें और फिर नमक मिक्स करें। इसे आप 3 से 4 मिनट के लिए पकाएं।
-पूरा मसाला अच्छी तरह से तेल में पक जाने के बाद इसमें उबले हूए आलू और उबले हुए चने डाल दें।
- फिर इन सभी चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिलाएं और जरूरत के अनुसार इसमें ऊपर से पानी डाल दें।
- जब ग्रेवी गाढी हो जाएगी। अब इसमें गरम मसाला, कसूरी मेथी का पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें।
आपकी सब्जी बनकर तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS