जानें आलू चोखा बनाने का आसान तरीका, खाने में लगता है बहुत स्वादिष्ट

Aloo Chokha Recipe: आलू चोखा काफी पसंद किया जाता है। इसे आप चुटकियों में भी बना सकते हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होता है। दाल चावल के साथ आलू चोखा काफी मजेदार लगता है। इसी बीच आज हम आपको आलू चोखा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
आलू (उबले हुए) - 3
प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2-3
नमक - स्वादानुसार
सरसों का तेल - डेढ़ चम्मच
Also Read: ऐसे बनाकर खाएं पनीर भुर्जी, बहुत ही आसान है इसे बनाने का तरीका
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में तीनों उबले आलूओं को छीलकर फोडें।
- इसके बाद अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, नमक और तेल डाल दें।
-फिर आलू को पूरी तरह से मैश करते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- आपका आलू चोखा तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS