Aloo Kachori Recipe : बारिश में घर पर ऐसे बनाएं चटपटी और करारी आलू की कचौरी

Aloo Kachori Recipe : बारिश के सुहाने मौसम में गर्मा-गरम पकौड़े या आलू कचौरी (Aloo Kachori) जैसे चटपटे व्यंजन खाने का मन करता है। आप चाहें तो इस मनभावन मौसम में झटपट कुछ लाजवाब स्नैक्स बना सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको हमेशा से सबकी पसंदीदा आलू की कचौरी बनाने की विधि (Aloo Kachori Recipe)। जिसे आप सुबह या शाम की चाय के साथ लुत्फ उठाएं। आइए जानते हैं चटपटी और करारी आलू की कचौरी रेसिपी (Aloo Kachori Recipe)।
आलू कचौरी सामग्री (Aloo Kachori Recipe Ingredients)
गेहूं का आटा: 2 कटोरी
नमक: 1/4 टी स्पून
मोयन के लिए तेल: 1 टेबल स्पून
तेल: तलने के लिए
भरावन के लिए
उबले मैश किए आलू: 250 ग्राम
कटी हरी मिर्च: 4
जीरा: 1/4 टी स्पून
नमक: 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर: 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर: 1/2 टी स्पून
गरम मसाला पाउडर: 1/4 टी स्पून
कटा हरा धनिया: 1 टी स्पून
तेल: 1 टी स्पून
आलू कचौरी रेसिपी विधि (Aloo Kachori Recipe Process)
1. आलू कचौरी रेसिपी आटे में मोयन का तेल और नमक डालकर रोटी जैसा गूंथ लें।
2. एक कड़ाही में तेल गर्म करें, गरम तेल में जीरा और हरी मिर्च डालकर सभी मसाले और आलू डालकर चलाएं।
3. ऊपर से हरा धनिया डालें। तैयार आटे से छोटी-सी लोई लेकर उसके अंदर आलू का मिश्रण भरें।
4. बेलन से हल्का-सा बेलकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें।
5. बटर पेपर पर निकालकर हरे धनिया की चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
लेखिका - प्रतिभा अग्निहोत्री
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS