शाम के नाश्ते में परिवार वालों को बनाकर खिलाएं आलू- मटर की चाट, मिनटों में होती है तैयार

शाम के नाश्ते में परिवार वालों को बनाकर खिलाएं आलू- मटर की चाट, मिनटों में होती है तैयार
X
आलू और पीली मटर से बनी चाट खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। यह डिश घर पर भी आसानी से बनाई जा सकती है। हर उम्र के लोग इसे खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपको आलू मटर की चाट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं आलू मटर चाट बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

आलू (उबला हुआ) - 1

पीली मटर (उबली हुई) - 1 कटोरी

काली मिर्च पाउडर - 1/2 चम्मच

चाट मसाला - 1 बड़ा चम्मच

नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

सादा और काला नमक - स्वादानुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले उबले आलू को स्लाइस में काट लें।

- इसके बाद अब इस पर पीली मटर और काली मिर्च पाउडर डाल दें।

- फिर अब नींबू का रस, चाट मसाला और दोनों तरह का नमक डालकर अच्छे से मिला दें।

- सबसे आखिर में हरा धनिया डालें।

आपकी आलू और मटर की चाट तैयार है। इसे सर्व करें।

Tags

Next Story