Aloo Soyabean Sabji: आज डिनर में बनाएं आलू - सोयाबीन की सब्जी, यह है रेसिपी

Aloo Soyabean Sabji: सोयाबीन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे लोग कई तरीकों से बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आलू - सोयाबीन बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
सोयाबीन - 250 ग्राम
आलू (टुकड़ों में कटा हुआ) - 1
प्याज - 1
टमाटर - 1
हरी मिर्च - 2
लहसुन - 5-6 कली
अदरक - 1 इंच
जीरा - 1 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 1 चम्मच
सब्जी मसाला - 1 बड़ा चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
पानी - आवश्यकतानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सोयाबीन को अच्छे से धोकर पानी में भिगोकर रखें।
- इसके बाद दूसरी ओर प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के टुकड़े कर इन्हें एकसाथ पीस लें।
- फिर मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करके बारी-बारी कर आलू और सोयाबीन फ्राई कर लें।
- आलू को थोड़ा ज्यादा और सोयाबीन को हल्का फ्राई करें।
Also Read: एक बार जरूर ट्राई करें ये करारी पोहा टिक्की, खाने में लगती है जबरदस्त
- इसके बाद अब उसी कड़ाही में अगर तेल की जरूरत हो तो थोड़ा डाल लें वरना जीरा डाल दें।
- जीरे के चटक जाने के बाद ही प्याज टमाटर का पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर भून लें।
- फिर हल्दी, जीरा पाउडर और सब्जी मसाला डालकर भून लें।
- जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे आलू और सोयाबीन डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भून लें।
- फिर पानी डालकर ढक दें और लगभग 10 मिनट बाद जब सब्जी पूरी तरह से बन जाए तब गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें।
- आपकी आलू सोयाबीन की मसालेदार सब्जी तैयार है ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS