नाश्ते में बच्चों को बनाकर खिलाएं आलू टोट्स, नोट करें रेसिपी

आज हम आपके लिए नाश्ते में बनाने के लिए स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। इसके साथ ही इसे बनाने में भी काफी मेहनत नहीं लगती है। आज हम आपको आलू टोट्स बनाने का तरीका बताएंगे। जोकि बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
आलू - 2
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 4 चममच
चिली फ्लेक्स - 3 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
- फिर मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करके इसमें आलू के टुकड़े डालकर उबाल लें।
- आलू मुलायम हो जाने के बाद गैस बंद कर और इसे एक प्लेट में छानकर निकाल लें।
- इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर आलू के ठंडा होने के बाद ही इसमें कॉर्न फ्लोर, चिली फ्लेक्स, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक मिलाकर अच्छे से मिलाएं।
- अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करके इसमें आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाते हुए पैन में डालकर सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
आपको आलू टोट्स बनकर तैयार है। इसे आप सॉस के साथ सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS