Karela Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी अमचूरी करेला, हर किसी को पसंद आएगी ये डिश

Karela Recipe: ऐसे बनाएं टेस्टी अमचूरी करेला, हर किसी को पसंद आएगी ये डिश
X
Karela Recipe: आज हम आपको करेला की टेस्टी रेसिपी बताएंगे। यह डिश हर किसी को पसंद आएगी। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही यह बनाने में भी काफी आसान होती है। आज हम आपको अमचूरी करेला बनाने का तरीका बताएंगे।

Karela Recipe: करेला का नाम सुनते ही लोग तरह तरह के मुंह बनाने लगते हैं। बहुत कम लोगों को करेला पसंद होता है। ऐसे में आज हम आपको करेला की टेस्टी रेसिपी बताएंगे। यह डिश हर किसी को पसंद आएगी। यह खाने में काफी टेस्टी होती है। इसके साथ ही यह बनाने में भी काफी आसान होती है। आज हम आपको अमचूरी करेला बनाने का तरीका बताएंगे। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

करेला - 1/2 किलो

प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1

राई - 1/2 चम्मच

सौंफ - 1 चम्मच

हल्दी - 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच

धनिया पाउडर - 1 1/2 चम्मच

अमचूर पाउडर - 2 बड़े चम्मच

नमक - स्वादानुसार

पानी - जरूरत के अनुसार

तेल - जरूरत के अनुसार

Also Read: लंच में बनाकर खाएं मूंगदाल की खिचड़ी, यह है रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले करेले को हल्का-सा छीलकर छोटे टुकोड़ों में काटें।

- फिर करेले के टुकड़ों को एक बड़े कटोरे में रखें और इसमें 1 बड़ा चम्मच नमक और तीन कप पानी डालकर आधा घंटे के लिए भिगोकर रख दें।

- अब करेले को पानी से निकालें और निचोड़कर अलग बर्तन में रखें।

- इसके बाद मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करके इसमें सौंफ और राई डालकर तड़काएं।

- फिर अब इसमें प्याज को अच्छे से फ्राई कर लें।

- इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर का पेस्ट तैयार कर लें।

- फिर अब मसाले में करेले और नमक डालकर 10-15 मिनट के लिए ढक दें।

- तय समय के बाद करेले में अमचूर पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।

Tags

Next Story