फैमिली को बनाकर खिलाएं अमृतसर स्पेशल चूर चूर नान, मिनटों में बनकर होता है तैयार

चूर चूर नान खाना हर किसी को पसंद होता है। वहीं महिलाएं इसे घर पर बनाने से कतराती हैं। क्योंकि उन्हें इसे बनाना झंझट का काम लगता है। ऐसे में आज हम आपकी मदद के लिए अमृतसरी चूर चूर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत ही लजीज होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
स्टफिंग के लिए
पनीर - 2 कप (कद्दूकस किया)
नमक स्वाद अनुसार
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
चिल्ली फ्लेक्स - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - ½ छोटा चम्मच
मैश्ड आलू - 1 कप
जीरा - 1½ छोटा चम्मच
प्याज - कप (कटा हुआ)
धनिया बीज - 1 बड़ा चम्मच
आटा - 4 कप
चीनी - एक चुटकी
नमक - 1½ छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा - 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 2 (कटी हुई)
लाल मिर्च - ½ छोटा चम्मच
अनारदाना - 1 बड़ा चम्मच
आटे के लिए
घी - 1 कप
गर्म पानी- जरूरत अनुसार
धनिया- जरूरत अनुसार- 1 बड़ा चम्मच
घी - ½ कप
आटा - मुट्ठी
दही - 3 बड़े चम्मच
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में स्टफिंग की सारी चीजें मिक्स करें।
- फिर अलग से 1/4 कप घी, आटा, नमक और चीनी मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें दही और पानी मिलाकर आटा गूंथ कर 10 मिनट के लिए अलग रखें।
- फिर अब आटे को फैटा कर इसपर घी लगाकर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें।
- आटे को बेल कर गोल करके आटे को बराबर अंतराल पर लोइयां काट लें।
- इसके बाद अब लोइयों मेें स्टफिंग भरकर ऊपर से धनिया लगाकर बेल लें।
- फिर नान को पीछे की तरफ थोड़ा पानी लगाकर गर्म तवे कर पकने दें।
- इसके बाद दोनों तरफ मक्खन लगाएं और बाद में इसे कुछ सेकेंड के लिए सीधे गैस पर सेंक लें।
आपका चूर चूर नान तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS