दिन में एक बार जरूर बनाकर पिएं सेब और अनार का मिक्स जूस, जानें इसे बनाने का तरीका

सेब और अनार सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। वहीं अगर आप दोनों को मिक्स करके जूस बनाकर पीते हैं तो शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं। इसके साथ ही यह जूस आपको कई बीमारियों से भी दूर रखता है। इसी बीच आज हम आपको इस जूस को बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
सेब - 2
अनार - 1
काला नमक - स्वादानुसार
आइस क्यूब्स - 4-6
Also Read: World Cancer Day: डाइट में शामिल करेंगे ये चीजें तो कैंसर से रहेंगे दूर
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले सेब और अनार धो कर रखें।
- इसके बाद फिर सेब के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और अनार छीलें।
- फिर अब ग्राइंडर जार में सेब, अनार और आइस क्यूब्स डालकर ग्राइंड कर लें।
- इसके बाद गिलास पर छन्नी रखें और इसमें सारा जूस छान लें।
- आपका सेब अनार मिक्स जूस तैयार है। इसमें काला नमक डालकर सर्व करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS