एक बार जरूर ट्राई करें आटा और बेसन का हलवा, नोट करें रेसिपी

अगर आपका मीठा खाने का मन है तो ऐसे में आप आटे और बेसन का हलवा बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है। इसी बीच आज हम आपको आटे और बेसन का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
बेसन - 1 कप
आटा - 1/2 कप
इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
चीनी - 2 बड़ा चम्मच
रेड फूड कलर - एक चुटकी
काजू कटे हुए - 1 बड़ा चम्मच
नारियल पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
देसी घी - जरूरत के अनुसार
पानी - जरूरत के अनुसार
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करके इसमें बेसन और आटा डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- फिर मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें फूड कलर मिक्स करें और पानी डालकर इसे चलाते हुए पका लें।
- इसके बाद जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी डालकर इसके घुलने तक पका लें।
- इसके बाद फिर इलायची पाउडर डालकर 2 मिनट के लिए पका लें।
- जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर हलवे को प्लेट पर निकाल लें।
- आपका बेसन-आटे का हलवा तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS