रात के बचे हुए चावल से बनाएं मसाला राइस, 5 मिनट में तैयार टेस्टी डिश

अक्सर लोग बचे हुए चावल को फेंक देते हैं। ऐसे में आप चाहें तो चावलों को न फेंकते हुए आप इससे टेस्टी डिश बना सकती हैं। आज हम आपको बचे हुए चावलों से मसाला राइस बनाने का तरीका बताएंगं। इसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं। ये खानें में भी काफी टेस्टी होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री
चावल पके हुए - 2 कप
हरी मिर्च - 2
जीरा - 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच
गरम मसाला - 1/4 चम्मच
नींबू का रस - 1चम्मच
हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
Also Read: इस बार ट्राई करें लाल मिर्च का खट्टा मीठा आचार, नोट करें रेसिपी
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में 2 चम्मच तेल गरम करके उसमें जीरा डालकर हल्का भूनें।
- इसके बाद फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिक्स करें।
- फिर अब चावल डालकर मिनट के लिए पका लें।
- कुछ समय के बाद गैस बंद करके हरा धनिया डालें।
- दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गरम करके इसमें हरी मिर्च डालकर हल्का फ्राई करें।
- इस तड़के को आप चावल के ऊपर डाल दें।
- आपके मसाला राइस तैयार है। इस पर नींबू का रस डालकर गरमागरम परोसें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS