बची हुई इडली से बनाई जा सकती है ये टेस्टी डिश, एक बार आप भी करें ट्राई

इडली सांभर खाना सभी को पसंद होता है। वहीं कई बार इडली बच जाने के बाद लोग इसे फेंक देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए बची हुई इडली की टेस्टी रेसिपी बतान जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
इडली - 6-7
प्याज (पतली - लंबी कटी हुई) - 1
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2
टमाटर (बारीक कटा हुआ) - 1
राई - 1 चम्मच
टोमैटो केचप - 1 बड़ा चम्मच
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - 1 बड़े चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल - जरूरत के अनुसार
Also Read: डिनर में बनाकर खाएं पनीर दो प्याजा, जानें इसे बनाने का तरीका
विधि
- इसे बनाने के लिए आप पसबसे पहले सारी इडलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें।
- इसके बाद मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करके इसमें राई डालें और इसके चटकते ही प्याज और हरी मिर्च डालकर भून लें।
- जैसे ही प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तो टमाटर डालें।
- टमाटर के गल जाने के बाद ही टोमैटो केचप डालकर चला दें। 2 मिनट बाद ही हरा धनिया डालें।
- फिर हरा धनिया को जरा सा भूनकर पैन में इडली डालें।
- इसके ऊपर से नमक और चिली फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिला दें।
- आपकी इडली फ्राई तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS