क्या आपको पता है बासी रोटी बना सकती है आपको सेहतमंद, इस तरह करें सेवन

ये बात तो सभी जानते हैं कि 12 घंटे से ज्यादा देर तक रखा खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे खाने से फूड पॉइजनिंग, एसिडिटी जैसी कई दिक्कतें होने का डर रहता है। इसके साथ ही आपने लोगों को यह भी कहते हुए सुना होगा कि बासी खाना दुबारा गर्म खाना आपके लिए घातक भी साबित हो सकता है। वहीं इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बासी रोटी खाने के कुछ फायदे भी हैं। जो लोग बासी रोटी खाने से परहेज करते हैं उनको यह जानकर हैरानी होगी कि बासी रोटी सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। इसी बीच आज हम आपको बासी रोटी कैसे बासी रोटी आपको सेहतमंद बनाती है।
फाइबर से भरपूर होती है
गेंहू की रोटी फाइबर से भरपूर होती है। इसमें सोडियम की मात्रा बहुत ही कम होती है। यह डाइजेशन के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। यह आपके वेट को भी कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं यह मार्केट के ओट्स, पोहा से काफी बेहतर होती है। इसे आप नाश्ते में भी खा सकती हैं।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है
बासी रोटी खाने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसके लिए आप बासी रोटी को ठंडे दूध के साथ खा सकते हैं। बासी रोटी को आप ठंडे दूध में भिगोकर छोड़ दें और इसे आप नाश्ते में खाएं। इससे आपका बीपी नियंत्रित रहेगा।
बॉडी तापमान नियंत्रित करती है
नॉर्मल बॉडी तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। वहीं अगर यह 40 हो जाए तो आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। इसे कंट्रोल करने के लिए आप ठंडे दूध में बासी रोटी खा सकते हैं। वहीं बासी रोटी को सुबह नाश्ते में खाने से आपके शरीर में कई पोषक तत्व मिलते हैं। इसके साथ ही यह आपको एसिडिटी की दिक्कत से भी दूर रखती है।
डायबिटीड पेशेंट के लिए है वरदान
डायबिटीड पेशेंट के लिए बासी रोटी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके लिए आप बासी रोटी को नाश्ते में खा सकते हैं। यह आपका शुगर लेवल कंट्रोल करती है।
Also Read: कम वजन के कारण हैं परेशान तो ट्राय करें ये खास Protein Shake, जानें इसे बनाने का तरीका
जिम जाने वाले जरूर खाएं
कई फिटनेस सेंटर सूबह वर्कआउट करने से पहले बासी रोटी खाने की सलाह देते हैं। ताजी रोटी के मुकाबले में बासी रोटी ज्यादा फायदेमंद होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS