इस बार ट्राई करें चुकंदर का रायता, यह है इसे बनाने का आसान तरीका

इस बार ट्राई करें चुकंदर का रायता, यह है इसे बनाने का आसान तरीका
X
ज्यादातर लोग चुकंदर को सलाद में खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर का रायता खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपको चुकंदर का रायता बनाने का तरीका बताएंगे। आज हम आपके लिए चुकंदर रायता की रेसिपी लेकर आए हैं।

चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। ज्यादातर लोग चुकंदर को सलाद में खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी चुकंदर का रायता खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपको चुकंदर का रायता बनाने का तरीका बताएंगे। आज हम आपके लिए चुकंदर रायता की रेसिपी लेकर आए हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

चुकंदर - 1

दही - 2 कटोरी

काला नमक - चुटकीभर

भुना जीरा - 1/2 चम्मच

नमक - 1/4 चम्मच

Also Read: खाने में बनाएं आलू पनीर कबाब, यह है रेसिपी

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चुकंदर को छीलकर धोकर इसे कद्दूकस कर लें। आप चाहें तो इसे मिक्सी में पीसकर इसका पेस्ट भी बना सकते हैं।

- फिर अब कटोरी में दही को अच्छे से फेंटकर इसमें चुकंदर मिलाएं।

- इसके बाद ऊपर से काला नमक, नमक और भुना जीरा मिक्स करें।

आपका चुकंदर का रायता तैयार है।

Tags

Next Story