लू से बचाने में मदद करता बेल का शरबत, जानें इसे बनाने का तरीका

गर्मियों में ज्यादातर लोगों को हर समय कुछ ठंडा पीने या फिर ठंडा-ठंडा खाने का मन करता है। ऐसे में आप हर बार कोल्ड ड्रिंक और आइसक्रीम नहीं खा सकते हैं। इसके लिए ठंडे शरबत के रूप में आप बेल का शरबत बनाकर बच्चों और घरवालों को पिला सकती हैं। बेल का शरबत न सिर्फ ठंडा होता है बल्कि इसे पीने के काफी फायदे भी होते हैं। दिनभर में एक गिलास बेल का शरबत पीने से गर्मी से राहत मिलती है और साथ ही लू लगने का भी खतरा कम हो जाता है। इसी बीच आज हम आपको इसे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने ता तरीका।
सामग्री
बेल (फल)- 2
चीनी- 4-5 बड़े चम्मच
भुना जीरा- 1 छोटा चम्मच
काला नमक- स्वादानुसार
विधि
- बेल का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले बेल को धोकर काटें और उसका गूदा निकाल कर अलग कर लें।
- इसके बाद एक भगोने (पतीले) में गूदे से दो गुना पानी डालकर इसे अच्छी तरह मसल लें, जिससे गुदा पानी में अच्छे से मिक्स हो जाए।
- इसके बाद इस मिक्सचर को मोटे छेद वाली छन्नी में छान लें।
- गुदे को चम्मच से अच्छे से दबाते हुए सारा रस निकाल लें। इसके बाद जूस में चीनी मिलाएं।
- चीनी सही से घुल जाने के बाद इसमें ठंडा पानी या आइस क्यूब्स डालें और नमक और भुना जीरा भी डाल दें।
आपका बेल का शरबत तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS