Besan Suji Halwa Recipe : ये है घर पर बेसन-सूजी हलवा बनाने की विधि

Besan Suji Halwa Recipe : बेसन-सूजी हलवा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आज हम आपको घर में बेसन-सूजी हलवा बनाने की विधि (Besan Suji Halwa Recipe) बता रहे हैं। आइए जानते हैं बेसन-सूजी हलवा रेसिपी(Besan Suji Halwa Recipe)...
बेसन-सूजी हलवा सामग्री (Besan Suji Halwa Recipe Ingredients)
बेसन : 1 कप, सूजी :1/4 कप, घी : 3/4 कप, चीनी : 1/4 कप या स्वादानुसार, पानी : 4 कप, बारीक कटे हुए बादाम : 10 से 12, बारीक कटे हुए काजू : 4-6, बारीक कटे हुए पिस्ते : 4-7, इलायची पाउडर : 1/2 टी स्पून, ग्लेजर्ड चेरी और सिल्वर वर्क : सजाने के लिए
बेसन सूजी हलवा रेसिपी विधि (Besan Suji Halwa Recipe Process)
1. सबसे पहले पैन में घी गरम करें।
2.घी के हल्के से गरम होने पर पैन में बेसन डालें और हल्की आंच पर बेसन को लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
3.अब सूजी मिलाकर दो से तीन मिनट और भूनें। अलग बर्तन में चीनी में पानी डालकर एक उबाल देकर चाशनी बना लें।
4.गैस धीमी करके बेसन, सूजी मिश्रण में चाशनी डालकर इसे मिलाते जाएं।
5.धीमी आंच पर इसे चलाते हुए गाढ़ा होने तक पका लें, इसमें पड़ने वाली गुठलियां खत्म हो जानी चाहिए।
6. हलवे के गाढ़ा होने पर इसमें बारीक कटे थोड़े से मेवे-काजू और बादाम डालें, साथ ही इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स करें।
7. 2 छोटे चम्मच घी हलवे के ऊपर डालकर मिला दें।
8. अब तैयार बेसन-सूजी हलवे को बादाम, काजू और पिस्ता की कतरन, ग्लेज्र्ड चेरी और सिल्वर वर्क से गॉर्निश करके सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS