ऑयली स्किन वाले ऐसे यूज करें बेसन, दूर होगा फेस का सारा तेल

ऑयली स्किन वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऑयली स्किन वाले लोगों को पिंपल्स, ब्लैक हेड्स की परेशानी ज्यादा होती है। आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि आप बेसन के इस्तेमान से इन सभी परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऑयली स्किन वाले कैसे बेसन का इस्तेमाल करें। तो आइए जानते हैं इस बारे में।
बेसन और दूध
इसके लिए आप बेसन में थोड़ा सा दूध मिक्स करें। तैयार पेस्ट को आप 30 मिनट के लिए फेस पर लगाएं और फिर पानी से चेहरा धो लें।
बेसन और हल्दी
ये दोनों ही चीजें स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। इसके लिए बेसन में हल्दी मिक्स करें और इसे फेस पर लगा लें। 15 मिनट लगाने के बाद आप पानी से फेस धो लें।
बेसन और टमाटर
इसके लिए आप टमाटर का भी यूज कर सकते हैं। बेसन में थोड़ा-सा टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लगा रहने दें। तय समय के बाद पानी से फेस धो लें।
बेसन और दही
दही में एंटी - बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन के फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप बेसन में 2 चम्मच दही मिक्स करें और फिर इसका पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इसे आप चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। तय समय के बाद आप पानी से फेस धो लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS