इस Bhai Dooj पर शाही टुकड़ा से करवाएं भाईयों का मुंह मीठा

Bhai Dooj 2020: इस Bhai Dooj पर शाही टुकड़ा से करवाएं भाईयों का मुंह मीठा दिवाली (Diwali) के 2 दिन बाद यानी सोमवार को पूरे भारत (India) में भाई दूज (Bhai Dooj) का त्योहार (Festival) मनाया जाएगा। भाई दूज का यह त्योहार भाई-बहन (Brother-Sister) के प्यार (Love) को दर्शाता है। भैया दूज (Bhaiya Dooj)पर बहने अपने भाईयों को तिलक करके उनके उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वहीं इस मौके पर आप अपने भाई को स्पेशल फील करवाने के लिए शाही टुकड़ा बना कर खिला सकती हैं। इसी बीच आज हम आपको शाही टुकड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं शाही टुकड़ा बनाने की रेसिपी।
सामग्री
रबड़ी बनाने के लिए
दूध- 2 कप
चीनी- 1/2 छोटी कटोरी
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
केसर- 5-7 धागे
चाशनी बनाने के लिए
पानी- 1/2 कटोरी
चीनी- 1 कटोरी
टुकड़ा बनाने के लिए
2 ब्रेड स्लाइस
घी- तलने के लिए
पिस्ता- 1चम्मच (कटा हुआ) गार्निश के लिए
विधी
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले रबड़ी बनाने के लिए एक पैन में दूध उबालें।
- फिर एक उबाल आने के बाद इसमें चीनी मिलाएं।
- इसके बाद दूध आधा होने पर इसमें इलायची पाउडर, केसर डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- एक अलग पैन में पानी और चीनी उबालकर चाशनी बनाएं।
- अब ब्रेड के किनारे निकाल कर त्रिकोणा काटें।
- इसे तवे पर घी लगाकर सेंक कर 5 मिनट तक चाशनी में भिगोएं।
Also Read: Diwali Recipe 2020: घर पर ऐसे बनाये कबाब ऐ केला, दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा
- अब सर्विंग डिश में ब्रेड स्लाइस रख कर रबड़ी डालें।
- ऊपर से पिस्ता डालकर गार्निश करें।
आपका शाही टुकड़ा तैयार है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS