ब्रेड ढोकला सैंडविच रेसिपी : फैमिली डे पर झटपट बनाएं और तारीफ पाएं

Bread Dhokla Sandwich Recipe : अगर आप ब्रेकफास्ट में फैमिली मेंबर्स के लिए कोई खास डिश बनाने की सोच रही हैं। तो आज हम आपको मीठे नमकीन स्वाद वाला ब्रेड ढोकला सैंडविच रेसिपी ((Bread Dhokla Sandwich Recipe) बता रहे हैं। जिसे आप इस्टेंट बनाकर फैमिली के साथ इंज्वॉय कर सकती हैं।
ब्रेड ढोकला सैंडविच रेसिपी सामग्री (Bread Dhokla Sandwich Recipe Ingredients)
ब्रेड: 8 स्लाइस
भरावन के लिए-
कसा हुआ गाजर: 2
सरसों के दाने:1 छोटा चम्मच
बारीक कटी हुई हरी मिर्च: 1
नीबू का रस: 2 छोटे चम्मच
करी पत्ता: 8-10
चीनी: 4 बड़े चम्मच
नमक: 1/2 छोटा चम्मच
तेल: 1 छोटा चम्मच।
घोल के लिए-
बेसन: 1/2 प्याला
नमक: स्वादानुसार
चीनी: 2 छोटे चम्मच
सिट्रिक एसिड: 1/2 छोटा चम्मच
खाने का सोडा: 1/2 छोटा चम्मच
पानी: आवश्यकतानुसार
हरा धनिया: 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ)
ब्रेड ढोकला सैंडविच रेसिपी विधि (Bread Dhokla Sandwich Recipe Process)
1. ब्रेड ढोकला सैंडविच रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को कटोरी की मदद से काटकर अलग रख दें।
2. इसके बाद एक कढ़ाही में तेल गर्म करें, फिर उसमें करी पत्ता, सरसों के दाने और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर हल्का सा भुन लें।
3. अब कढ़ाही में पानी और चीनी डालकर एक उबाल आने तक पकाएं,फिर ठंडा कर लें।
4. इसके बाद ठंडे पानी में नमक, नीबू का रस और कसा हुआ गाजर डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
5. अब छलनी से छानकर कसा हुआ गाजर और पानी अलग-अलग रख लें।
6. इसके बाद दो ब्रेड स्लाइस के बीच में कसा हुआ गाजर भर कर हाथ से दबाकर सैंडविच बना लें।
7. अब ढोकला बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बेसन,नमक,चीनी,सिट्रिक एसिड,खाने का सोडा और पानी मिलाकर एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
8. इसके बाद इडली स्टैंड को तेल से चिकना करके सैंडविच को उसमें रखें और सभी सैंडविच के ऊपर ढोकला घोल डालकर 10 मिनट तक पका लें।
9. अब ब्रेड ढोकला सैंडविच को इडली स्टैंड से सैंडविच को निकालकर ऊपर से बचा हुआ पानी डालकर बारीक कटे हुए हरे धनिए से सजाकर ब्रेड ढोकला को सर्व करें।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS