Bread Poha Recipe: दिन की शुरूआत करें ब्रेड पोहा के साथ, नोट करें रेसिपी

Bread Poha Recipe: दिन की शुरूआत करें ब्रेड पोहा के साथ, नोट करें रेसिपी
X
Bread Poha Recipe: अक्सर महिलाएं इसलिए परेशान रहती हैं कि नाश्ते में क्या बनाएं। ऐसे में आप ब्रेड पोहा बनाकर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

ब्रेड - 4 स्लाइस

राई - आधा छोटा चम्मच

फ्राइड साबुत हरी मिर्च - 1

हल्दी - 1 छोटा चम्मच

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 1

टमाटर (बारीक कटा हुआ) - 1

प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1

करी पत्ता - 4-5

हरा धनिया - 1 छोटा चम्मच

एक छोटी कटोरी भुजिया

नींबू - 1

नमक - स्वादानुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करके इसमें राई डालकर भूनें।

- फिर राई के चटकते ही इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और ब्रेड स्लाइस के टुकड़े कर डालें।

- फिर हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिला लें।

- फिर ब्रेड के हल्का भुन जाने के बाद एक प्लेट में निकालें और इसके ऊपर से प्याज, टमाटर, हरा धनिया और भुजिया डाल दें।

- इसके बाद नींबू का रस निचोड़ें।

आपका ब्रेड पोहा बनकर तैयार है।

Tags

Next Story