ऐसे बनता है चिकन 65, नोट कर लें इसे बनाने की विधि

आज हम आपके लिए चिकन 65 बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। यह खाने में बहुत लजीज होता है। नोन वेज खाने वालों को यह डिश काफी पसंद होती है। तो आप नोन वेज को शौकीनों चिकन 65 बनाकर खिला सकती हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सामग्री
चिकन (हड्डी वाला) - 500 ग्राम
दही - 4 बड़े चम्मच
कॉर्नफ्लॉर - एक चम्मच
मैदा - एक बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर - एक छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट - एक बड़ा चम्मच
लहसुन - 8 कलियां पिसी हुई
चीनी - एक छोटा चम्मच
काली मिर्च पिसी हुई - एक चुटकी
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - स्वादानसार
करी पत्ते बारीक - 6
जीरा - एक छोटा चम्मच
सिरका (वेनिगर) - एक चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल
विधि
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लें और फिर एक बर्तन में 2 बड़े चम्मच दही फेंटकर इसमें चिकन डाल दें।
- अब फिर चिकन में अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच सिरका कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच नमक, आधा चम्मच चीनी,और करी पत्ते डालकर मिलाएं।
- फिर चिकन के इस मिक्सचर को 6 से 7 घंटे तक मेरिनेड होने के लिए फ्रिज में रखें।
- मेरिनेड होने के बाद को चिकन को फ्रिज से निकाल लें।
- इसके बाद अब इसमें मैदा और कॉर्नफ्लॉर डालकर मिला दें।
- अब कड़ाही मे तेल गर्म करें और फिर तेल में चिकन डालकर मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक तल लें।
- प्लेट में नेपकिन पेपर लगाकर निकाल लें।
- फिर इसके बाद चिकन का सॉस तैयार करने के लिए बर्तन में बचा हुआ दही डालकर फेंटें।
- अब दही में काली मिर्च, लाल मिर्च और एक चुटकी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
- फिर दही के मिक्सचर में पिसी हुई लहसुन की कलियां, आधा चम्मच सिरका, चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके इसमें जीरे का तड़का लगाएं।
- इसके बाद अब पैन में दही वाला सॉस डालकर 2 मिनट के लिए मध्यम गैस पर पका लें।
- फिर सॉस में फ्राइड चिकन डालकर मिला लें और इसे आप 5 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पका लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS