Coronavirus Lockdown: नहीं जा सकते बाहर तो घर पर ऐसे बनाए आटा ब्रेड

Coronavirus Lockdown: नहीं जा सकते बाहर तो घर पर ऐसे बनाए आटा ब्रेड
X
Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन के चलते ज्यादातर लोगों को ब्रेड नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में आपकी मदद के लिए हम आपको घर पर ही आटा ब्रेड बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है।

Coronavirus Lockdown: कोरोना के प्रकोप को देखते हुए भारत के लोग घर पर लॉकडाउन हो गए हैं। सरकार ने इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन किया हुआ है। जिसके चलते मार्केट भी बंद है और लोगों को छोटी छोटी चीजों के लिए काफी परेशानी हो रही है। जिसमें ज्यादातर लोगों को ब्रेड नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में आपकी मदद के लिए हम आपको घर पर ही आटा ब्रेड बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है। इसके साथ ही यह बाहर के ब्रेड से काफी ज्यादा हैल्थी है। चलिए जानते हैं आटा ब्रेड बनाने की रेसिपी।

आटा ब्रेड सामग्री

गेहूं का आटा- 1+1/4 कप

ड्राई यीस्ट- 1 बड़ा चम्मच

ऑलिव ऑयल- 2 बड़ा चम्मच

बटर- 4 बड़ा चम्मच

नमक- 1/4 चम्मच

आटा ब्रेड विधि

- इस बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पानी हल्का गर्म करें।

- इसके बाद इसमें यीस्ट पाउडर डालें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें।

- अब इसमें नमक, ऑलिव ऑयल और गेहूं का आटा डालकर अच्छे से मिक्स कर आटा गूंथ लें।

- इसके बाद इसमें थोड़ा मक्खन लगा कर इस बड़े बर्तन में डाल कर फूलने के लिए 1 घंटे तक अलग रखें।

- इसे फूलने के लिए आप इसे किसी गर्म जगह पर रखें।

- आटे के दोगुना हो जाने बाद इसे थोड़ा बटर लगा कर सॉफ्ट करें।

- अब बेकिंग ट्रे में डाल कर सेट कर 30 मिनट के लिए फिर से ढक कर अलग रख दें।

- अब ओवन को 10 मिनट तक प्रीहीट करें।

- उसके बाद 180 डिग्री सेल्सियस पर ब्रेड को बेक करें।

- इसके बाद इसे ओवन से निकाले और ठंडा करके चाकू की मदद से स्लाइस काट लें।

आपके आटा ब्रेड तैयार हैं। इसे आप चाय के साथ और सैंडविच में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags

Next Story